Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश की जमानत याचिका खारिज
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश की जमानत याचिका खारिज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 17, 2025Updated:March 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आकाश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : एनकाउंटर में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आकाश साहू ने अपने भाई अमन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के वास्ते कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी डाली थी, जिसे आज खारिज कर दिया गया।

    यहां याद दिला दें कि झारखंड में आतंक की गाथा लिखकर पूरे राज्य में तहलका मचाने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। उसे गुजरे 11 मार्च की सुबह ATS की टीम ने एनकाउंटर में ढेर किया था। पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने बताया था कि ATS की टीम कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर जेल से रिमांड पर लेकर रांची आ रही थी। टीम जब पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा इलाके में घुसी तो घात लगाये कुछ अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। इसी दरम्यान मौका पाकर अमन साहू टीम में शामिल हवलदार राकेश कुमार के हाथ से इंसास रायफल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस को टारगेट कर गोली चला दी। गोली हवलदार के जांघ में लगी और वह जख्मी हो गया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और अमन साहू मारा गया।

    वहीं, अमन के मारे जाने के बाद उसकी डेड बॉडी लेने से पिता निरंजन साहू ने इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बेटे को पुलिस ने मारा है, उसी तरह से उसकी बॉडी को घर तक पहुंचाये। इसके बाद 12 मार्च की देर शाम अमन साहू के चचेरे भाई कृष्णा साहू, उसके दोस्त शंकर जायसवाल, जीजा संतोष कुमार और ड्राइवर मिनाज अंसारी ने गैंगस्टर की बॉडी MMCH से रिसीव की और अलगे रोज यानी 13 मार्च को बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में अमन साहू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमन के पिता निरंजन साहू ने उसे मुखाग्नि दी थी।

    Also Read : ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने बढ़ाया कई गुना जुर्माना

    Bail plea of ​​gangster Aman Sahu's brother Akash Sahu rejected गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू की जमानत यचिका खारिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने बढ़ाया कई गुना जुर्माना
    Next Article होली के बाद यूपी और बिहार से दिल्ली लौट रहे यात्रियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.