Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा में बाबूलाल की मांग: हर भूमिहीन आदिवासी को 7 डिसमिल जमीन आवंटित हो
    झारखंड

    विधानसभा में बाबूलाल की मांग: हर भूमिहीन आदिवासी को 7 डिसमिल जमीन आवंटित हो

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रकाश राम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के आठवें दिन लातेहार जिले के तापखास और चंदनडीह का मामला जोर-शोर से उठा। विधायक प्रकाश राम ने सदन में कहा कि तापखास में पिछले 40-50 साल से रह रहे एसटी समाज के लोगों को अतिक्रमण के नाम पर हटाने के लिए प्रशासन नोटिस देकर दबाव बना रहा है। उनका कहना था कि जिन लोगों ने दशकों से वहां घर बसाया है, उन्हें अचानक उजाड़ना ठीक नहीं है।

    चंदनडीह में 266 लोगों को हटाया गया

    प्रकाश राम ने बताया कि चंदनडीह में 266 लोगों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया गया। इसके बदले उन्हें दो-दो डिसमिल जमीन दी गई है। उन्होंने मांग की कि इनमें से 155 भूमिहीन परिवारों को आवास की व्यवस्था कराई जाए, ताकि वे सम्मान के साथ रह सकें।

    मंत्री का जवाब: रिपोर्ट मंगाकर करेंगे कार्रवाई

    इस पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि जहां सरकार ने बंदोबस्ती दी है, वहां लोगों को ईमानदारी से जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की रिपोर्ट मंगाकर जांच की जाएगी और नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी।

    बाबूलाल मरांडी की मांग: कम से कम सात डिसमिल जमीन दें

    मामले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिना सर्वे किए और लोगों को चिन्हित किए उजाड़ना पाप है। उन्होंने सवाल उठाया कि आदिवासी समाज दो-दो डिसमिल जमीन पर कैसे बस सकता है? वहां वे न तो ठीक से घर बना पाएंगे, न पशु रख पाएंगे और न ही साग-सब्जी उगा पाएंगे। मरांडी ने कहा कि सरकार को एक स्पष्ट मापदंड तय करना चाहिए और कम से कम सात डिसमिल जमीन जरूर देनी चाहिए, ताकि परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

    सात डिसमिल तक जमीन देने के संकेत

    मंत्री दीपक बिरूआ ने जवाब में कहा कि यदि मांग की जाती है तो सात डिसमिल तक बंदोबस्ती देने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर लाभुक किसान श्रेणी में आते हैं तो उन्हें वन पट्टा का भी लाभ मिल सकता है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा : मेडिकल कॉलेज में कचरा प्रबंधन पर सवाल, हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान अंसारी से जवाब तलब

    Babulal marandi Budget Session Chandandeeh Deepak Birua encroachment removal forest patta government response Jharkhand Assembly Land Allotment land settlement latehar opposition protest Prakash Ram rehabilitation seven dismil land demand ST SC community Tapkhas Tribal Rights
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ नगर परिषद चुनाव : 21 वार्डों में जनता ने चुने अपने पार्षद… देखें लिस्ट
    Next Article कोलकाता में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.