Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी का आरोप: हेमंत सरकार ने गरीब-आदिवासी युवाओं की नौकरी बेचकर कमाए पैसे
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का आरोप: हेमंत सरकार ने गरीब-आदिवासी युवाओं की नौकरी बेचकर कमाए पैसे

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव के प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज, और पार्टी के अन्य विधायक और पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 5 वर्षों में युवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है, और हेमंत सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर गरीब और आदिवासी युवाओं की नौकरी को बेचकर धन कमाया. उन्होंने पेपर लीक, सीटों की बिक्री और बाहरी छात्रों को प्राथमिकता देने का भी आरोप लगाया, जिससे युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए हैं.

    मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, सत्ता के मद और अहंकार में चूर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रही है। उन्होंने कहा कि यह युवा विरोधी सरकार झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान करने में विफल रही है.

    उन्होंने झारखंड बेरोजगारी दिवस को सरकार की असफलता और युवाओं की हताशा का प्रतीक बताते हुए आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने रोजगार के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक झूठ बोला और लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। मरांडी ने दावा किया कि अब युवा साथी मिलकर हेमंत सरकार का अंत करेंगे और बेरोजगारी के कलंक को समाप्त करेंगे.

    असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आदिवासी युवाओं गरीब युवाओं झारखंड झूठ बोलना नियुक्ति प्रक्रिया नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पेपर लीक बाबूलाल मरांडी बाहरी छात्र बेरोजगारी दिवस भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता युवा मोर्चा भ्रष्टाचार युवा आक्रोश रैली रांची रोजगार अवसर शशांक राज सरकार की आलोचना सरकारी नौकरी सीटों की बिक्री हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात
    Next Article बांग्लादेश: चीफ जस्टिस उबैदुल हसन ने इस्तीफे का अल्टीमेटम दिया, हसीना के बाद अब जजों के खिलाफ प्रदर्शन तेज

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.