Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, 23 महीने बाद लौटे बाहर की दुनिया में
    देश

    सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, 23 महीने बाद लौटे बाहर की दुनिया में

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2025Updated:September 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आजम खां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां को मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे सीतापुर जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। वे लगभग 23 महीने से जेल में बंद थे। जेल से बाहर निकलते वक्त उनके साथ दो गाड़ियां निकलीं। एक गाड़ी में आजम खां, उनके बेटे अदीब खां, अब्दुल्ला आजम और कुछ सहयोगी सवार थे। दूसरी गाड़ी में उनका सामान, जिसमें किताबें और कपड़े शामिल थे, ले जाया गया।

    कोर्ट से आदेश मिलते ही हुई रिहाई

    रिहाई से पहले रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में दो मामलों में 3-3 हजार रुपये का जुर्माना जमा किया गया। इसके बाद कोर्ट की ओर से आधिकारिक मेल सीतापुर जेल प्रशासन को भेजी गई, और फिर रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

    सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम

    आजम खां की रिहाई को देखते हुए जेल परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एलआईयू, पीएसी और ड्रोन टीम के साथ-साथ आठ थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस विनायक भोंसले और अन्य अधिकारी खुद मोर्चा संभाले रहे। जेल के पास ओवरब्रिज पर खड़े लोगों को भी पुलिस ने हटा दिया।

    समर्थकों में खुशी, सुबह से जुटने लगे लोग

    आजम खां की रिहाई की खबर मिलते ही सुबह 5 बजे से ही समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता जेल के बाहर जुटने लगे थे। समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, छात्र सभा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग रामपुर से पहुंचे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ बढ़ती गई, जिससे प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

    बेटे अदीब पहुंचे मिलने

    सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जेल पहुंचे थे। वे करीब 15 मिनट अंदर रहे, लेकिन बाहर आकर उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास चले गए।

    104 मामलों का सामना कर चुके हैं आजम

    आजम खां के खिलाफ कुल 104 केस दर्ज हैं, जिनमें से 93 अकेले रामपुर में हैं। इन सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। लंबे समय तक कानूनी लड़ाई के बाद अब जाकर उन्हें जेल से राहत मिली है।

    Also Read : मधुपुर में HDFC बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, कहा – जल्द अपराधी को पकड़ा जायेगा

     

    104 मामले अदीब खां आजम खां आजम खां केस आजम खां रिहाई उत्तर प्रदेश राजनीति एलआईयू जमानत जुर्माना जमा जेल से रिहाई. पीएसी. रामपुर रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट सपा विधायक समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी समर्थक सीतापुर जिला कारागार सीतापुर जेल सीतापुर न्यूज सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुपुर में HDFC बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, कहा – जल्द अपराधी को पकड़ा जायेगा
    Next Article भारत में लॉन्च हुआ Perplexity का AI ब्राउज़र Comet, फिलहाल सिर्फ प्रो यूज़र्स के लिए उपलब्ध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती पुलिस, हर कार्रवाई का सबूत रखें; दोषियों को सजा दिलाएंगे : राहुल गांधी

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मद्रास हाईकोर्ट की पुलिस से दो टूक, RSS के मार्च पर रोक क्यों? कहा- नागरिकों को दुश्मन मान रही सरकार

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: IIIT के बाद अब झारखंड राय यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया सुसाइड, राज्य में 5 साल में 10148 मामले

    October 14, 2026

    युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती पुलिस, हर कार्रवाई का सबूत रखें; दोषियों को सजा दिलाएंगे : राहुल गांधी

    October 14, 2026

    मद्रास हाईकोर्ट की पुलिस से दो टूक, RSS के मार्च पर रोक क्यों? कहा- नागरिकों को दुश्मन मान रही सरकार

    October 14, 2026

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.