Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में ऑटो पलटा, दो साल के मासूम सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    जामताड़ा में ऑटो पलटा, दो साल के मासूम सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑटो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हर मोड़ के पास एक ऑटो पलट गया, जिसमें छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही लोगों की भीड़ लग गई और सब परेशान हो उठे।

    हादसा कैसे हुआ?

    जामताड़ा से एक ऑटो सवारियों और सामान से लदा हुआ नारायणपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में अचानक एक बकरी सामने आ गई। चालक ने बकरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी चक्कर में उसका कंट्रोल खो गया और ऑटो पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऑटो की स्पीड भी काफी तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा और भी भयानक हो गया।

    घायलों की हालत

    इस हादसे में कुल छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इनमें सबसे छोटा एक दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आई है । एक बुजुर्ग महिला का तो हाथ ही टूट गया है। बाकी पांच लोग भी बुरी तरह चोटिल हुए हैं। हादसे में ऑटो चालक को कोई खास चोट नहीं आई। मौके पर ही लोगों ने दो घायलों को पास के एक निजी मेडिकल में प्राथमिक इलाज करवाया। लेकिन तीन लोग, जिनमें वो छोटा बच्चा भी शामिल है, इतने गंभीर थे कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से ही जामताड़ा ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

    तेज रफ्तार पर लगाम की मांग

    जानकारी के अनुसार जामताड़ा पुलिस ने मुख्य बाजारों में जो बैरिकेडिंग लगाई थी, वो भी रात में तेज रफ्तार पिकअप और ट्रेलरों की टक्कर से टूट-फूट गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बैरिकेडिंग ठीक करने की मांग की है जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखा जा सके और किस भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके।

    Also Read : चूटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से यातायात जाम, लोग घंटों फंसे

    administrative action auto overturned Barricading elderly woman Jamtara Kolhar turn Narayanpur Road Accident road safety Rural Safety seriously injured speeding vehicle two-year-old child ऑटो पलटा कोल्हर मोड़ गंभीर घायल ग्रामीण सुरक्षा जामताड़ा तेज रफ्तार वाहन दो वर्षीय बच्चा नारायणपुर प्रशासनिक कार्रवाई बुजुर्ग महिला बैरिकेडिंग सड़क सुरक्षा सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचूटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटकर दो हिस्सों में बंटा, लंबे जाम में घंटों फंसे रहे लोग
    Next Article बोकारो थर्मल में ऐश पोंड संकट, 500 मेगावाट ‘ए’ यूनिट ठप, उत्पादन प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.