Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चूटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटकर दो हिस्सों में बंटा, लंबे जाम में घंटों फंसे रहे लोग
    झारखंड

    चूटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटकर दो हिस्सों में बंटा, लंबे जाम में घंटों फंसे रहे लोग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चूटूपालू घाटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के चूटूपालू घाटी में रांची से रामगढ़ जा रहे एक ट्रेलर के पलटने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण सड़क पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें बन गईं। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर घाटी के घुमावदार मोड़ पर पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा उसके पिछले हिस्से से अलग हो गया और पिछला हिस्सा चालक के केबिन में फंस गया। हालांकि, गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया

    हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने जाम को कम करने के लिए एक लेन को बंद कर दूसरी लेन से वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन बंद लेन में भी करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घाटी की खतरनाक और घुमावदार सड़कों के कारण बड़े वाहनों के पलटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इसी वजह से लोग इसे ‘मौत की घाटी’ भी कहते हैं।

    यात्रियों में नाराजगी, घंटों फंसे लोग

    जाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कम से कम एक लेन पूरी तरह खुली रखी जानी चाहिए ताकि वाहनों की आवाजाही जारी रहे और लोग घंटों तक जाम में न फंसे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम ट्रेलर हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।

    Also Read : JPSC APP परीक्षा का रिजल्ट मार्च में, 160 पदों पर होगी नियुक्ति

    Chutupalu Valley crane rescue operation Ramgarh Ranchi-Ramgarh road Road Jam road mishap traffic blocked traffic congestion traffic update trailer accident trailer overturned Valley of Death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बच्चा चोर की अफवाह के शिकार हुए दो लोग, ग्रामीणों ने जमकर कूटा
    Next Article जामताड़ा में ऑटो पलटा, दो साल के मासूम सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.