Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑटो चालक आगस्टीन मरांडी की मौत का खुलासा: पैसे के लेने-देन के विवाद में दो लोगों ने मिलकर की हत्या
    झारखंड

    ऑटो चालक आगस्टीन मरांडी की मौत का खुलासा: पैसे के लेने-देन के विवाद में दो लोगों ने मिलकर की हत्या

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने जिले के तीनपहाड थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव में गत 3 जनवरी को हुई ऑटो चालक आगस्टीन मरांडी की मौत के मामले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि ऑटो चालक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई। आरोपियों ने पूरी साजिश रचकर ऑटो चालक की हत्या की। इस मामले में चतुर हेंब्रम और‌ बबूनी हांसदा को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों ने पहले लोहे की रॉड से मारकर चालक की हत्या की।

    फिर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। शव को नीचे रखकर उस पर ऑटो पलट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ। मरने वाले चालक की पत्नी पहले ही पति की हत्या की आशंका व्यक्त कर रही थी। पुलिस जांच को सही दिशा में लेकर आगे बढ़ी और आखिरकार हत्यारों तक पहुंच गई। साहिबगंज SP ने अनुरंजन किस्पोट्टा ने गुरुवार को बताया कि हत्यारों ने आगस्टीन की हत्या को सडक दुर्घटना का रूप देने भरपूर प्रयास किया।

    ऑटो चालक आगस्टीन ने चतुर हेंब्रम से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद आगस्टीन पैसे नहीं लौटा रहा था। इससे परेशान होकर चतुर हेंब्रम ने‌ बबूनी हांसदा से मदद मांगी। इसमें ऑटो चालक की हत्या की योजना बनी। पुलिस अनुसंधान में हत्या पता चला कि गत 3 जनवरी को ऑटो चालक सवारी को वृंदावन में उतार वापस आ रहा था। इस दौरान दोनों ने हाथ देकर ऑटो को रोका। चतुर ने आगस्टीन का मुंह बंद कर दिया। बबूनी हांसदा ने लोहे के रॉड से हमला किया। इसमें आगस्टीन की मौत हो गई। इसके बाद शव पर आटो को पलट कर इसे दुर्घटना का रूप‌ देने की कोशिश की गई। पुलिस ‌ने चतुर के‌ घर लोहे की रॉड बरामद कर ली। दोनों आरोपियों हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा उर्फ बासा बरजो गिरफ्तार, 3 थानों में अलग-अलग मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश
    Next Article MS Dhoni का नया अवतार हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.