AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर चिलगु के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक मैजिक वाहन को टक्कर मारी, फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचलते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैजिक और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। हादसे के बाद हाईवे … Read More

सिंदरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग को बचाने गए युवक पर जानलेवा हमला

Dhanbad : धनबाद के सिंदरी थाना क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया में एक युवक को बुजुर्ग का पक्ष लेना भारी पड़ गया। एक बुजुर्ग के साथ हो रहे विवाद में जब युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो गुस्साए युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ युवकों की एक बुजुर्ग से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद युवक ने बुजुर्ग का समर्थन करते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया। … Read More

झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

Gumla : दक्षिणी झारखंड के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने की ओर है। गुमला, लोहरदगा, जशपुर और आसपास के इलाकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने लोहरदगा से गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ तक नई रेलवे लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को अधिसूचित कर दिया है। करीब 291.881 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन को क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि … Read More

साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Giridih : साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर पुलिस टीम पर पथराव करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आरोपी को छुड़ाने में शामिल होने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वांछित साइबर अपराधी अपने गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही … Read More

प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Garhwa : गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड मुख्यालय में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक प्रेम प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। करीब कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद संबंधित युवती के मौके पर पहुंचने पर युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। युवक की पहचान खरौंधी निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के … Read More

कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब हकीकत में बदलने लगा है। राज्य में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में चयनित 15 छात्रों ने एक जून से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। फिलहाल सभी प्रशिक्षुओं को दुमका स्थित स्टेट हैंगर में रखा गया है, जहां उन्हें ग्राउंड एक्टिविटी और एविएशन से जुड़ी बेसिक पढ़ाई कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें विमान उड़ाने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के शुरुआती चरण में छात्रों को विमानन के नियम, सुरक्षा मानक, एयरक्राफ्ट सिस्टम, मौसम विज्ञान, नेविगेशन और अन्य जरूरी विषयों … Read More

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे बने पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। सुबह टहलने और आसपास से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही पुल के नीचे शव देखा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की … Read More

हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम मैदान के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों की नजर एक अज्ञात व्यक्ति के शव पर पड़ी। सुबह टहलने और आसपास के काम से निकले लोगों ने जैसे ही शव देखा, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कटकमसांडी थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी विट्टू रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों … Read More

‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

Gumla : मोबाइल फोन आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में जब फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि अब वह कभी वापस नहीं मिलेगा। लेकिन गुमला जिले की घाघरा पुलिस ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है। आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने नौ लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। यह कार्रवाई गुमला एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने भारत सरकार के … Read More

लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

Deoghar : देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और साफ शब्दों में कहा कि पुराने मामलों को अब ज्यादा दिनों तक फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। हर केस की नियमित मॉनिटरिंग होगी और तय समय के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करना होगा। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और अन्य गंभीर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More