Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read111
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकुड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के अंगूठिया गांव में रविवार को पुलिस दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक की वर्दी फाड़ दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    रंगदारी मांगने से शुरू हुआ विवाद

    पुलिस के अनुसार, अंगूठिया के रहने वाले करमू राय (39) और सियो राय (36) ने 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर एक ट्रैक्टर को रोका और चालक से रंगदारी मांगी। जब ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस को सूचना दी, तो चेक पोस्ट पर तैनात एएसआई गोविंद कुमार साहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    एएसआई को पेड़ से बांधकर पीटा

    जैसे ही पुलिस पहुंची, करमू राय, सियो राय और अन्य लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। एएसआई गोविंद साह को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। उनकी कलाई पर ज्यादा चोट लगी है। घटना की खबर मिलते ही थाने से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंची।

    दोबारा हमला, वर्दी फाड़ी गई

    घटनास्थल पर पहुंचते ही उपद्रवियों ने फिर से पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दौरान एएसआई दिलीप कुमार घायल हो गए और एएसआई नैमूल अंसारी की वर्दी फाड़ दी गई। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया।

    दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

    बिगड़ते हालात को संभालते हुए पुलिस ने करमू राय और सियो राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को हिरणपुर थाना लाया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। बाकी 10 से 15 अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं : एसडीपीओ

    मामले पर एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस घटना में कांड संख्या 103/25 दर्ज की है।

    Also Read : त्योहारों पर भी नहीं मिला सहायक शिक्षकों को मानदेय, संघ ने जताई नाराजगी

    Attack on police team in Pakur: ASI tied up and beaten Two accused arrested uniform torn दो आरोपी गिरफ्तार पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा वर्दी फाड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर
    Next Article धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.