Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 5:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में स्वतंत्रता संग्राम ट्रेन पर हमला, शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए सौ से अधिक उपद्रवियों ने फेंके पत्थर, कई जख्मी
    बिहार

    पटना में स्वतंत्रता संग्राम ट्रेन पर हमला, शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए सौ से अधिक उपद्रवियों ने फेंके पत्थर, कई जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन से बरामद शराब की खेप
    ट्रेन से बरामद शराब की खेप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। पटना के ब्लॉक चौराहा के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों ने शनिवार सुबह झांसी से कोलकाता जा रही ट्रेन संख्या 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। हमले में ट्रेन की कई खिड़कियों के कांच टूट गए। कई यात्री जख्मी भी हुए हैं। आधे घंटे तक हो-हंगामे के बाद आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की टॉयलेट से दो तस्करों के साथ एक दर्जन से अधिक बैकपैक में रखी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

    बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो डिब्बों के टॉयलेट में शराब की खेप लेकर दोनों तस्कर जा रहे थे। तस्करों ने टॉयलेट को अंदर से लॉक कर लिया था। काफी देर से यात्री टॉयलेट का दरवाजा न खुलने से परेशान थे। किसी अनहोनी की आशंका को देख यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम को दी।

    आरपीएफ के जवानों ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन तस्करों ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। टॉयलेट में अपराधियों के छिपे होने की आशंका के बीच यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन में हो-हंगामा मच गया।

    इसी बीच ट्रेन पटना के ब्लॉक चौराहा के पास पहुंची। तभी उपद्रवियों ने शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए ट्रेन पर हमला कर दिया। झोपड़पट्टी में रहने वाले असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

    आनन-फानन में आरपीएफ के जवान सभी बोगियों को लॉक करने लगे, ताकि लूटपाट न हो। आरपीएफ की तरफ से पटना जंक्शन से काफी संख्या में फोर्स भेजा गया। रेल पुलिस के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इसे बाद पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव में ट्रेन के कई बोगियों के शीशे टूट गए हैं। कुछ यात्रियों को चोटें भी आई है।

     

     

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जेसीबी मशीन में लगाई आग
    Next Article छत्तीसगढ़ : बीजापुर-वाहनों की तलाशी में वारंटी नक्सली आरपीसी सदस्य गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    दो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान

    June 16, 2025
    बिहार

    आम के बगीचे में मिली युवक की सड़ी-गली बॉडी, ह’त्या की आशंका

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.