Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में ATS की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार
    झारखंड

    पाकुड़ में ATS की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur: झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र स्थित डोमनगढ़िया गांव में शुक्रवार को ATS और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान मौके से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में समसुल हसन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

    ATS को खुफिया इनपुट मिला था कि पाकुड़िया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक जमा किए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रांची से आई ATS टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में रेड डाली और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की। बरामद विस्फोटकों की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।

    डोमनगढ़िया गांव की सीमाएं पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से जुड़ती हैं, जिससे यह इलाका संवेदनशील माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन विस्फोटकों का संबंध किसी नक्सली नेटवर्क, आतंकी गतिविधि या अवैध खनन माफिया से हो सकता है। ATS और पुलिस दोनों ही हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

    पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पक्की थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। मौके से बरामद जिलेटिन और डेटोनेटर की गिनती की जा रही है। विस्फोटकों को कहां और किस उद्देश्य से जमा किया गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

    पाकुड़िया और महेशपुर प्रखंड में पहले भी अवैध पत्थर खनन और विस्फोटकों के इस्तेमाल की खबरें आती रही हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह विस्फोटक खदान माफियाओं के काम आने वाले थे। फिलहाल ATS पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

    Also read: फर्जी ड्राइवर ने ट्रक समेत गायब किया माल, धराते ही खुला राज… जानें क्या

    Also read: रांची ट्रैफिक पर बड़ा फैसला, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां होंगी जप्त…

    ATS conducts major raid in Pakur huge amount of explosives recovered one arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी ड्राइवर ने ट्रक समेत गायब किया माल, धराते ही खुला राज… जानें क्या
    Next Article 12वीं राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में जामताड़ा की श्रेया दिखाएगी झारखंड टीम का दम

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.