Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फर्जी ड्राइवर ने ट्रक समेत गायब किया माल, धराते ही खुला राज… जानें क्या
    झारखंड

    फर्जी ड्राइवर ने ट्रक समेत गायब किया माल, धराते ही खुला राज… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: झारखंड के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक हैरान करने वाली ठगी सामने आई है। खेतान अजिकिया फैक्ट्री से लाखों का एल्युमिनियम लोड कर निकला एक ट्रक बीच रास्ते से गायब हो गया। जांच में सामने आया कि ट्रक लेकर जाने वाला शख्स असली ड्राइवर नहीं बल्कि एक शातिर ठग था जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे माल लेकर फरार हो गया।

    घटना 25 अप्रैल की है, जब जेएच-05 बीबी-3797 नंबर का ट्रक 6572 किलो से अधिक एल्युमिनियम एंगल लेकर फैक्ट्री से रवाना हुआ था। माल की कुल कीमत लगभग 18 लाख 30 हजार रुपये थी। तय समय पर ट्रक गंतव्य पर नहीं पहुंचा, तो फैक्ट्री ने आदित्यपुर थाने में मामला दर्ज कराया।

    पुलिस जांच में साफ हुआ कि ट्रक चलाने वाला तबरेज खान नाम का व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तबरेज को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बिहार के बक्सर से चोरी हुआ ट्रक और 337.5 किलो एल्युमिनियम बरामद किया गया।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है, जो झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और असम जैसे राज्यों में माल वाहनों के जरिये इसी तरह की ठगी करता रहा है। गैंग के अन्य सदस्य फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

    एसपी मुकेश लुणायत के निर्देशन में गठित विशेष टीम की मेहनत से यह बड़ी साजिश उजागर हुई है। पुलिस अब गिरोह की पूरी संरचना खंगालने में जुटी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

    Also read: रांची ट्रैफिक पर बड़ा फैसला, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां होंगी जप्त…

    Aluminum Theft fake ID Inter-State Crime investigation ongoing Organized Crime police arrest Truck Hijacking
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची ट्रैफिक पर बड़ा फैसला, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां होंगी जप्त…
    Next Article पाकुड़ में ATS की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.