Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशिया कप 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का बड़ा मुकाबला आज
    खेल-सिनेमा

    एशिया कप 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का बड़ा मुकाबला आज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एशिया कप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का चौथा मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। इस मैच में दोनों ही टीमें फाइनल की ओर कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी।

    भारतीय टीम की कप्तानी इस बार सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश की कमान लिटन दास के हाथों में होगी।

     हेड-टू-हेड: भारत बनाम बांग्लादेश

    भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 बार जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को सिर्फ 1 बार ही सफलता मिल पाई है। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी है और वो इस रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगा।

     दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    1. यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
    2. शुरुआत में बल्लेबाजों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन एक बार सेट होने पर बड़े शॉट लगाए जा सकते हैं।
    3. तेज गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिलती।
    4. यहां का औसत स्कोर 145-155 रन है।
    5. अब तक इस मैदान पर 93 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें 47 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

     इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

    भारत:
    1. अभिषेक शर्मा: अब तक टूर्नामेंट में 173 रन बना चुके हैं। पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 216.29 है।

    2. शिवम दुबे: यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ विकेट ले चुके हैं।

    3. कुलदीप यादव: 9 विकेट लेकर भारत के टॉप गेंदबाज हैं।

    बांग्लादेश:
    1. मुस्तफिजुर रहमान: टूर्नामेंट में 7 विकेट ले चुके हैं। 150 विकेट के क्लब से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं।

    2. तौहीद हृदॉय और लिटन दास: दोनों ने क्रमशः 127 और 119 रन बनाए हैं, बल्लेबाजी में इनसे उम्मीदें होंगी।

    भारत और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11

    भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

    बांग्लादेश : सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन/रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम/तनजीम साकिब, मुस्तफिजुर रहमान.

    Also Read : गया के कई इलाकों में आज पांच घंटे रहेगी बिजली गुल

    T20 मुकाबला अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 एशिया कप फाइनल कुलदीप यादव क्रिकेट न्यूज़ तौहीद हृदॉय दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11 बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत की संभावित प्लेइंग 11 भारत बनाम बांग्लादेश भारतीय क्रिकेट टीम मुस्तफिजुर रहमान लिटन दास शिवम दुबे सुपर-4 मुकाबला सूर्यकुमार यादव हेड टू हेड रिकॉर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगया के कई इलाकों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
    Next Article फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : 22 से 26 अक्टूबर तक होगी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 28 टीमें लेंगी हिस्सा

    October 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.