Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ASI राजीव रंजन मौत मामला : 11 फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    ASI राजीव रंजन मौत मामला : 11 फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ASI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Arariya : फुलकाहा थाना में पोस्टेड ASI राजीव रंजन मल्ल मौत मामले को लेकर फुलकाहा थाना पुलिस फरार चल रहे ग्यारह आरोपियों के घर पहुंची। कोर्ट के आदेश पर शबी के घर पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया। ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस आरोपियों के घर पहुंची और ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाकर 21 दिनों के भीतर कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अगर फरार आरोपियों ने 21 दिनों के भीतर सरेंडर नहीं किया तो उनके घरों की कुर्की जब्ती की जायेगी।

    ASI राजीव रंजन मल्ल मौत मामले में 18 प्राथमिकी अभियुक्तों में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मामले में ग्यारह अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद SP अंजनी कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी गठित की थी। गठित एसआईटी ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या एक निवासी ललित कुमार यादव, सुपौल के भीमपुर वार्ड संख्या दो निवासी प्रभु कुमार यादव, नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा चंदा निवासी प्रमोद कुमार यादव, फुलकाहा मिर्जापुर निवासी शंभू यादव, नरपतगंज खैरा चंदा निवासी कुंदन यादव, ललन कुमार यादव एवं गांजा तस्करी के मुख्य आरोपित समेत सात आरोपितों के गिरफ्तार किया था। वहीं, जयदेव कुमार यादव, ओमप्रकाश कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, गुड्डू कुमार, मिथुन कुमार, गुड्डू कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार फरार चल रहे हैं।

    फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर पिछले 12 मार्च की रात गांजा तस्कर अनमोल यादव को पकड़ने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की करते हुए पुलिस गिरफ्त से अनमोल यादव को छुड़ा लिया था। धक्का-मुक्की और मारपीट में ASI राजीव रंजन मल्ल गिर गए थे, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP अंजनी कुमार ने फारबिसगंज SDPO मुकेश कुमार साहा की अगुवाई में एक SIT का गठन किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह प्राथमिकी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, एक सप्ताह के बाद मुख्य आरोपित गांजा तस्कर अनमोल यादव को भी जोगबनी थाना क्षेत्र के बघुआ में गांजा और आर्म्स के साथ दबोच लिया था। जबकि मामले की ग्यारह आरोपित दो माह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

    फुलकाहा थानेदार दीपक कुमार ने मीडिया को बताया कि फुलकाहा थाना में सभी फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। 21 दिनों के भीतर आत्मसर्पण नहीं करने पर फरार आरोपितो के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी।

    Also Read : चेन स्नैचर्स का रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर

    ASI Rajiv Ranjan death case: Police pasted notices at the houses of 11 absconding warrantees ASI राजीव रंजन मौत मामला : 11 फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल किले पर कब्जा मांग रही थी सुल्ताना बेगम, सुप्रीम कोर्ट क्या कहा जानिए…
    Next Article पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कई अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा सत्र: DSP 1.2 करोड़ से CO 1 करोड़ तक, पोस्ट की कथित रेट लिस्ट दिखाकर निर्मल महतो ने मांगी CBI जांच

    August 6, 2026

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.