Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»मुख्यमंत्री पशुधन योजना से आत्मनिर्भर बने हजारीबाग के डेयरी किसान अरुण कुमार
    Uncategorized

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना से आत्मनिर्भर बने हजारीबाग के डेयरी किसान अरुण कुमार

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के गुरचट्टी गांव निवासी अरुण कुमार मुख्यमंत्री पशुधन योजना की मदद से एक सफल डेयरी किसान बन गए हैं। जिला प्रशासन और गव्य विकास विभाग के मार्गदर्शन से उन्होंने छोटे स्तर से शुरू कर आज अपने डेयरी व्यवसाय को अच्छी पहचान दिलाई है।

    अरुण कुमार ने सरकारी सहायता से 5 गायों के साथ डेयरी व्यवसाय शुरू किया था। आज उनका “सीता डेयरी फार्म” 18 गायों के साथ सफलतापूर्वक चल रहा है। डेयरी फार्म से रोजाना करीब 185 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिसे स्थानीय मिल्क कलेक्शन सेंटर, होटलों और स्कूलों में सप्लाई किया जाता है।

    शुरुआत में उन्होंने होल्सटीन फ्रीजियन नस्ल की गायें रखीं, लेकिन बाद में भारतीय मौसम के अनुकूल साहीवाल, गिर और देशी गायों पर ज्यादा ध्यान दिया। इससे पशुओं की सेहत बेहतर हुई और दूध उत्पादन में सुधार आया।

    डेयरी को आधुनिक बनाने के लिए उन्होंने काऊ रबर मैट और मिल्किंग मशीन का उपयोग शुरू किया, जिससे सफाई बनी रही और काम आसान हुआ। इसके अलावा बिजली की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने 3 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट और 100 लीटर का सोलर वाटर हीटर भी लगाया।

    जिला प्रशासन के सहयोग से अरुण कुमार ने 2 घन मीटर का बायोगैस प्लांट भी लगाया। इससे गैस के साथ-साथ जैविक खाद मिलने लगी, जिसका उपयोग चारा फसलों की खेती में किया जा रहा है। इससे खर्च कम हुआ और पशुओं को बेहतर पोषण मिला।

    अरुण कुमार दूध से पनीर और मिठाई बनाकर होम डिलीवरी के जरिए बेचते हैं। साथ ही वर्मी कंपोस्ट बनाकर किसानों को जैविक खाद भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है।

    हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि अरुण कुमार की सफलता साबित करती है कि सरकारी योजनाओं के सही उपयोग से ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। उनकी डेयरी अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है।

    अरुण कुमार का कहना है कि डेयरी फार्म से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसी आमदनी से उन्होंने बेटी की शादी की और बेटे को दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई। आज उनका बेटा दिल्ली में अपनी कंपनी चला रहा है।

    अरुण कुमार का डेयरी फार्म अब जिले के किसानों को आधुनिक तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा और वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

    a dairy farmer from Hazaribagh Arun Kumar has become self-reliant through the Chief Minister's Livestock Scheme.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन से डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की मुलाकात
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने नव-प्रोन्नत IPS अधिकारियों को पहनाई बैच

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.