Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»LoC के पास गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी ढेर
    ट्रेंडिंग

    LoC के पास गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    LoC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि, मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

    सेना ने बताया कि गुरेज घाटी के नौशहरा नरद इलाके में यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

    खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। सेना के सतर्क जवानों ने LoC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को ललकारा। इस पर आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया।

    चिनार कोर का बयान

    सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली सूचना पर आधारित था। फिलहाल अभियान जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान एक जवान शहीद

    उधर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान एक सैनिक हवलदार इकबाल अली शहीद हो गए। चिनार कोर ने गुरुवार को उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका साहस और समर्पण हमेशा प्रेरणा देगा।

    सेना ने कहा, “हम शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” हालांकि, जवान की शहादत की तारीख और कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

    सेना ने जताया दुख 

    सेना ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। चिनार कोर के योद्धाओं ने उन्हें सलाम किया और उनके परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की।

    Army Martyr army news Bandipora Chinar Corps Gurrez Sector Havaldar Iqbal Ali indian army infiltration attempt jammu and kashmir Jammu Kashmir Police joint operation Kashmir terrorism Kupwara Latest Kashmir News LoC LOC Operation Militants Killed security forces Terror Attack Foiled Terrorist Infiltration
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में आतंकियों की घुसपैठ, हाई अलर्ट जारी
    Next Article शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.