Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CSC संचालक के घर हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती, 2.5 लाख नगद समेत लाखों के सामान ले भागे
    झारखंड

    CSC संचालक के घर हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती, 2.5 लाख नगद समेत लाखों के सामान ले भागे

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read48
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित चिताखारो गांव में बीती देर रात अपराधियों ने एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। छह हथियारबंद डकैतों ने सीएससी संचालक संजय वर्मा के घर पर धावा बोल दिया और पूरे परिवार को हथियार की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में घुसते ही उत्पात मचाया और संजय वर्मा, उनकी पत्नी व छह माह के बेटे को धमकाकर पूरी तरह से काबू में कर लिया। इसके बाद उन्होंने घर के कमरों की तलाशी ली और आलमारी तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद, दो वीडियो कैमरा, एक ड्रोन कैमरा, एक लैपटॉप, एक मंगलसूत्र और अन्य कीमती जेवरात समेत लाखों के सामान लेकर फरार हो गए।

    घटना के वक्त डकैतों ने घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर प्रवेश किया। सभी अपराधियों ने अपने चेहरे पर काले और लाल रंग के कपड़े बांध रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। डकैती की सूचना गुरुवार सुबह पूरे गांव में फैल गई, जिससे हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण संजय वर्मा के घर पहुंचे, वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार, जिप सदस्य सूरज सुमन, और अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    पुलिस ने घटना के बाद इलाके में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। सरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार और एसआई आनंदी प्रसाद भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू कर दी गई है।

    एसडीपीओ धनंजय राम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में छह अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    गिरिडीह डकैती गिरिडीह समाचार चिताखारो गांव झारखंड क्राइम डकैती की घटना पुलिस छापेमारी बिरनी प्रखंड संजय वर्मा सीएससी संचालक सीसीटीवी जांच हथियारबंद डकैत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम के जाल में फंसाकर लाखों की ठगी, रांची पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन…
    Next Article एक ही परिवार के तीन लोगों की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    आदिवासी

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

    October 29, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026

    कार्तिक उरांव जयंती आज: इंजीनियर से आदिवासी अधिकारों के पैरोकार तक का सफर, डिलिस्टिंग बहस में क्यों याद किए जाते हैं?

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.