Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»क्या दूध और घी भी शरीर के लिए हानिकारक हैं?जानें विस्तार से…
    स्वास्थ्य

    क्या दूध और घी भी शरीर के लिए हानिकारक हैं?जानें विस्तार से…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: दूध और घी का सेवन हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है, यह एक आम धारणा है। लेकिन क्या वाकई दूध और घी हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है? या फिर यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

    पहले के समय में, जब लोग ज्यादा शारीरिक श्रम करते थे, तब दूध और घी का सेवन करना फायदेमंद होता था। लेकिन आजकल, जब हमारी जीवनशैली बदल गई है और हम ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं करते हैं, तब दूध और घी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।

    शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी के अनुसार, दूध और घी शरीर को नुकसान नहीं करता है, लेकिन ज्यादा खाने के लिए आपको ज्यादा फिजिकल मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप ज्यादा दूध और घी खाते हैं और शारीरिक श्रम नहीं करते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

    ज्यादा दूध और घी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे शरीर में अधिक फैट जमा होने लगता है। इससे लिवर पर असर पड़ता है, वजन बढ़ने लगता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जो हार्ट के लिए खतरा पैदा करता है।

    तो कितना दूध और घी खाना चाहिए? दिनभर में 1-2 चम्मच घी खाने से नुकसान नहीं होता, लेकिन इसके साथ किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी भी जरूर करें। रात में 1 गिलास लो फैट मिल्क लेने से नुकसान नहीं होगा। आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। रात में गुनगुना दूध पानी फायदेमंद होता है, लेकिन इससे ज्यादा दूध पीने से नुकसान हो सकता है।

    इसके अलावा, दूध और घी का सेवन करने से पहले आपको अपनी उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधि के अनुसार अपने आहार को नियंत्रित करना चाहिए। अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

    इसलिए, इनका सेवन करने से पहले आपको अपने शरीर की जरूरतों को समझना चाहिए और अपने आहार को नियंत्रित करना चाहिए।

    Read also: सेहत के लिए वरदान हैं ये बीज, महिलाएं जरूर करें इनका सेवन

    Ghee ghee milk benifits health Health News milk News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘SEIL’ 1966 से राष्ट्रीय एकता को कर रहा है सुदृढ़ : राज्यपाल
    Next Article अगर Online Shopping में ठगे गए हैं, तो यहां करें COMPLAIN

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.