Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बेरमो में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने हनुमान प्रतिमा को किया खंडित
    क्राइम

    बेरमो में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने हनुमान प्रतिमा को किया खंडित

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : झारखंड में असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. कल बीते सोमवार को राजधानी रांची के बुढ़मू में असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया. वहीं बेरमो में बीती रात असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में रखे भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

    मिली जानकारी के अनुसार, जिला के बेरमो स्थित गोमिया-ललपनिया मुख्य सड़क स्थित तुलबुल चेलियाटांड में एक हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया है. जिसके बाद घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने गोमिया-ललपनिया मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया.

    पंचायत समिति सदस्य हेमंत केवट, दिनेश प्रजापति, टिंकू प्रजापति, रविंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र केवट, बसंती देवी, रवि मंडल आदि ने बताया कि अचानक शाम में जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब देखा मंदिर की मूर्ति गायब है. खोजबीन में मंदिर के विपरीत सड़क किनारे एक निर्माणाधीन आवास में खंडित प्रतिमा को पाया गया. उन्होंने बताया कि प्रतिमा कैसे और कब खंडित हुई इसकी जानकारी नहीं है.

    घटना की सूचना पाकर मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई और घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर यातायात को रोक दिया. सड़क जाम होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. वहीं, करीब दो घंटे बाद गोमिया थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझकर सड़क जाम को खोलने का आग्रह किया. परंतु, घटना से आक्रोशित सड़क जामकर्ता दोषियों को तत्काल पकड़ने और दंडित करने की मांग पर अड़े हैं. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम कि स्थिति बनी रही.

    Bokaro broken statue Hanuman jharkhand johar live news statue Temple खंडित मूर्ति जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड प्रतिमा बोकारो मंदिर हनुमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : रांची में विधायक अम्बा प्रसाद, सीओ शशि भूषण समेत 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    Next Article 8 आईएएस अधिकारी इधर-उधर, श्रीनिवासन ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.