Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 1:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एक और मनरेगा स्कैम : जेल में बंद कैदी और बच्चों के नाम पर खाते खोल निकाली गई मजदूरी की राशि
    झारखंड

    एक और मनरेगा स्कैम : जेल में बंद कैदी और बच्चों के नाम पर खाते खोल निकाली गई मजदूरी की राशि

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : झारखंड में एक और मनरेगा स्कैम सामने आया है. इस बार घोटाला लातेहार जिला में हुआ है. फर्जी कागज बनाकर और बैंक अकाउंट खोलकर जेल में बंद कैदी और नाबालिग बच्चों को मजदूर बताकर मनरेगा मजदूरी की राशि निकाली गई है. जिन लोगों के नाम पर राशि निकाली गई उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है. बरियातू गांव के सोनू कुमार सिंह नाम का एक शख्स 5 मई 2023 से 1 जुलाई 2023 तक जेल में बंद था. इसी दौरान 17 मई 2023 से 15 दिनों तक उसके नाम से डिमांड ड्राफ्ट खोला गया और उसके नाम से मजदूरी का भुगतान किया गया. वहीं 12-13 साल के दो बच्चों को भी मनरेगा मजदूर बनाकर उनके नाम पर मजदूरी के पैसे निकाले गये हैं.

    कई लोगों के नाम से कागजों पर चल रही फर्जी योजनाएं

    लोगों का कहना है कि गांव में मनरेगा से 600 से अधिक योजनाएं स्वीकृत दिखाई जा रही हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है. हैरानी की बात यह है कि जिन लाभुकों के नाम से योजनाओं की स्वीकृति दी गई है उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है. समृद्ध सिंह, रूपलाल सिंह समेत कई लोग हैं जिनके नाम से फर्जी तरीके से कागज पर योजनाएं चलाई गई. वहीं इन योजनाओं में फर्जी मजदूरों के नाम पर मजदूरी राशि निकाल ली गई.

    शहरी क्षेत्र के लोगों का भी फर्जी पेपर बनाकर निकाली गई राशि

    ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में हुए फर्जी योजनाओं की पूरी लिस्ट निकाल ली गई है. कई मामले ऐसे भी आए हैं, जहां एक ही योजना को दो अलग-अलग पंचायत के द्वारा अपनी-अपनी योजना दिखाकर पैसे का बंदरबांट किया गया है. टीसीबी निर्माण के नाम पर जेल में बंद कैदी और नाबालिग बच्चों के नाम पर फर्जी डाक्यूमेंट बनाकर पैसे निकाले गये. शहरी क्षेत्र के रहने वाले दर्जनों लोगों का भी फर्जी आईडी बनाकर उन्हें मनरेगा मजदूर दिखाते हुए पैसे निकाले गये. ग्रामीणों ने डीसी गरिमा सिंह से मामले की जांच कराने की मांग की है.

    इसे भी पढ़ें: काउंटिंग से पहले चकाचक हो गया पंडरा बाजार समिति, स्ट्रांग रूम के पास विशेष सफाई अभियान

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live latehar Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लातेहार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाउंटिंग से पहले चकाचक हो गया पंडरा बाजार समिति, स्ट्रांग रूम के पास विशेष सफाई अभियान
    Next Article इंडी गठबंधन ने घुसपैठियों के हाथ में संथाल को गिरवी रख दिया : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.