Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, 40 प्रतिशत मरीज हुए ठीक, राज्य में संक्रमितों की संख्या 547
    बिहार

    बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, 40 प्रतिशत मरीज हुए ठीक, राज्य में संक्रमितों की संख्या 547

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना । बिहार में आज ही पॉजिटिव पाए गए एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, वहीं कुल 547 संक्रमितों में से 40 प्रतिशत स्वस्थ होकर घर लौट गए।
    स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार के साथ आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रोहतास जिले के सासाराम में आज 70 वर्षीय एक वृद्ध के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और आज ही उसकी मौत भी हो गई । इस तरह बिहार में अब तक संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
    श्री सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक 29841 लोगों के स्वाब सैंपल की जांच कराई गई है, जिनमें 547 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज कुल पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें रोहतास जिले के सासाराम में 70 वर्षीय वृद्ध के अलावा 56 वर्ष की एक महिला, औरंगाबाद जिले के मदनपुर में 30 वर्ष के एक युवक, जहानाबाद के भरथुआ में 32 वर्षीय एक पुरुष और शिवहर जिले के गढ़वा सदर में 10 वर्षीय एक बच्चे के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। इस तरह अबतक जितने लोगों के स्वाब सैंपल की जांच की गई है उनमें से 1.83 प्रतिशत संक्रमित पाए गए हैं।
    स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 30 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अब तक कुल संक्रमितों में से 218 स्वस्थ होकर घर घर लौट चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 40 है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में कोरोना के कुल 324 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 55 का इलाज तीन कोविड अस्पतालों में चल रहा है जबकि 269 संक्रमितों को जिला स्तरीय अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेल मंडल ने 800 जरूरतमंद लोगों के बीच किया भोजन व राशन का वितरण
    Next Article भारतीय रेलवे 5231 कोचों को कोविड-19 देखभाल केन्द्रों में तब्दील किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.