Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»केजरीवाल को एक और झटका, PA बिभव कुमार को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने किया टर्मिनेट
    ट्रेंडिंग

    केजरीवाल को एक और झटका, PA बिभव कुमार को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने किया टर्मिनेट

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है. केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है. शराब घोटाला मामले में बिभव से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटके लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. विजिलेंस विभाग ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिया है. आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले में बिभव कुमार से ईडी भी कई बार पूछताछ कर चुकी है.

    बता दें कि शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं. मंगलवार को हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराया था, जबकि बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें हफ्ते में पांच बार अपने वकील से मिलने की इजाजत देने वाली याचिका खारिज कर दी थी.

    दरअसल, केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई चाहते थे, लेकिन वहां भी विशेष पीठ का गठन नहीं किया गया. इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने यह मानते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उनके ही सीएम भ्रष्टाचार में शामिल हैं. और अब उनके निजी सचिव विभव कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

    आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार में 6 मंत्री थे, जिनमें गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी और राजकुमार आनंद शामिल थे, लेकिन राजकुमार आनंद ने पार्टी में भ्रष्टाचार के रूप को देखकर दुखी होते हुए मंत्रीपद के साथ-साथ पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया.

    क्या थी नई शराब नीति

    22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति की घोषणा की थी. 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी आबकारी नीति 2021-22 लागू की गई. नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब कारोबार से बाहर हो गई और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गयी थी. नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार का राजस्व बढ़ेगा. हालाँकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही. हंगामा बढ़ा तो 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर पुरानी नीति फिर से लागू कर दी.

    Aap Country Delhi johar live news Kejriwal Liquor Policy PA आप केजरीवाल जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश पीए शराब नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 अप्रैल तक मौसम रहेगा सुहावना, आज बारिश की संभावना  
    Next Article पुलवामा : तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.