Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दूरसंचार उपकरण बनाने के लिए 12195 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना का ऐलान
    देश

    दूरसंचार उपकरण बनाने के लिए 12195 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk


    नयी दिल्ली, 17 फरवरी : सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के विस्तार और संबंधित उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 12 हजार 195 करोड़ रुपए की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद दूरसंचार तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह योजना एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी और अगले पांच वर्ष के लिए होगी। इससे देश में दूरसंचार, नेटवर्किंग एवं मोबाइल और अन्य उपकरणों के विनिर्माण काे गति मिलेगी और देश में इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर का उत्पादन हो सकेगा।

    उन्होेंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए आधार वर्ष 2019-20 होगा। छोटे उद्योगों को सामान्य उद्योग की तुलना में एक प्रतिशत अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। छोटे उद्योगों को कम से कम 10 करोड़ रुपए और सामान्य उद्योगों को कम से कम 100 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा।

    श्री प्रसाद ने कहा कि इस योजना से देश में मोबाइल फोन सेट और अन्य उपकरणों का विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 31 जुलाई 2020 को घोषित की रियायतों के बेहतर परिणाम सामने आये हैं और दुनिया में मोबाइल फोन सेट उत्पादन में देश दूसरे स्थान पर आ गया है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना से तकरीबन 50 हजार करोड़ रुपए के दूरसंचार उपकरण तथा नेटवर्किंग उपकरणों का आयात रोकने में मदद मिलेगी। इससे मेक इन इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से दूरसंचार उपकरणों का उत्पादन 2.4 लाख करोड़ रुपए तक होने की उम्मीद है। इसमें दो लाख करोड़ रुपए का निर्यात भी होगा। इस योजना से देश में 3000 करोड़ रुपए का निवेश आने की उम्मीद है।

    Jharkhand news Latest news Narendra modi Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र की गलत नीतियों से पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंची : डॉ. उरांव
    Next Article पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन के ऊपर बम से हमला, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.