Patna : दुलारचंद यादव हत्याकांड में तीन माह से जेल में बंद बाहुबली नेता अनंत सिंह मंगलवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें अनुमति दी है। शपथ ग्रहण के दौरान वह पुलिस कस्टडी में विधानसभा तक पहुंचेंगे और शपथ लेने के बाद वापस जेल भेज दिए जाएंगे।

अनंत सिंह को 2 नवंबर को मोकामा स्थित आवास से पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इस दौरान उनके अधिवक्ता ने निचली अदालत में बेल के लिए याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
अनंत सिंह के अधिवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे अनंत सिंह विधानसभा पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उन्हें पुनः जेल भेज दिया जाएगा।

Also Read : बोकारो में दरोगा के बेटे समेत पकड़ाए तीन अपराधी, फायरिंग की योजना नाकाम
Also Read : रूपेश पांडेय हत्याकांड में तीन दोषी करार, दो बरी, सजा का ऐलान 5 फरवरी को




