Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत ने दी 197 योजनाओं की सौगात, बोले- आधी आबादी को बना रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने दी 197 योजनाओं की सौगात, बोले- आधी आबादी को बना रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : शूरवीरों की धरती सेरेंगसिया में सोमवार को अमर वीर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करने का भव्य समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर उपस्थित रहे और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से शूरवीरों की धरती रही है। हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के अन्याय, शोषण और जुल्म के खिलाफ अपनी पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया। पोटो हो, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और नीलांबर पीतांबर जैसे वीर शहीदों की शहादत इस धरती की गाथा है।

    विकास की सौगात और परिसंपत्ति वितरण

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 रुपए की लागत से 197 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 122 योजनाओं का शिलान्यास (224 करोड़ 78 लाख 77 हजार 843 रुपए) और 75 योजनाओं का उद्घाटन (173 करोड़ 40 लाख 57 हजार 405 रुपए) शामिल है। साथ ही, 3 लाख 77 हजार 256 लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपए की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि जब तक आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग देने, विदेश में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप देने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

    आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधी आबादी, खासकर महिलाएं, सशक्त और आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद कर रही है। मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर वर्ष 30 हजार रुपए दिए जाते हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, “हम सभी अपने अमर वीर शहीदों के आदर्श और सपनों को पूरा करने का संकल्प लें और झारखंड को विकास के हर मोर्चे पर तेज गति से आगे बढ़ाएं।”

    इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, विधायकगण निरल पूर्ति, दशरथ गागरई, सुखराम उरांव, सोनाराम सिंकू, सविता महतो, समीर मोहंती, संजीव सरदार, जगत मांझी, सोमेश चंद्र सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु उपस्थित रहे।

    Also Read : रेलवे साइडिंग पर फा’यरिंग की साजिश नाकाम, दरोगा का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

    "We are empowering and making half of the population self-reliant." CM Hemant launched 197 schemes saying बोले- आधी आबादी को बना रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर सीएम हेमंत ने दी 197 योजनाओं की सौगात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहत्याकांड में बंद अनंत सिंह तीन माह बाद जेल से बाहर, विधानसभा में लेंगे शपथ
    Next Article कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.