Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पूर्वी चंपारण में एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार… जानें मामला
    बिहार

    पूर्वी चंपारण में एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार… जानें मामला

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को उस समय सतर्कता बरतनी पड़ी जब एक अमेरिकी नागरिक एटान बेन को पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वह भारत में टूरिस्ट वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुका और रिफ्यूजल के बावजूद गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया. आव्रजन ब्यूरो के डीएसपी अजीत कुमार के अनुसार, अमेरिकी नागरिक एटान बेन को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह नेपाल में प्रवेश के लिए डिपार्चर क्लीयरेंस लेने रक्सौल बॉर्डर कार्यालय पहुंचा. जांच के दौरान उसके पास भारत में प्रवेश का वैध स्टांप नहीं पाया गया, जबकि 30 अक्टूबर 2024 की रक्सौल इमिग्रेशन की “एंट्री रिफ्यूजल” की मुहर उसके दस्तावेज़ों पर लगी हुई थी.

    जांच में पता चला कि बेन वर्ष 2024 में दो बार भारत आया और कुल 288 दिन भारत में रुका, जबकि वीजा नियमों के अनुसार कोई भी विदेशी नागरिक एक वर्ष में अधिकतम 180 दिन ही भारत में रह सकता है. 29 अक्टूबर 2024 को वह नेपाल चला गया था, लेकिन अगली ही सुबह यानी 30 अक्टूबर को वह फिर भारत में प्रवेश का प्रयास कर रहा था, जिसे अधिकारियों ने नकार दिया.

    इसके बावजूद, एटान बेन भारत में अवैध रूप से रह रहा था. इस बात का खुलासा होने के बाद आव्रजन अधिकारियों ने उसे हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेजा गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह रिफ्यूजल के बावजूद भारत में कैसे घुसा और इतने दिनों तक कहां व क्यों रहा. गौरतलब है कि एटान बेन के पासपोर्ट (संख्या A3613065) की वैधता 29 अगस्त 2033 तक है और उसका टूरिस्ट वीजा 7 सितंबर 2033 तक वैध है, परंतु वीजा शर्तों के उल्लंघन के चलते अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस गिरफ्तारी से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और आव्रजन प्रक्रियाओं पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. जांच एजेंसियां मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.

    Also Read : रांची स्टेशन पर RPF ने जब्त की शराब, ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई

    American citizen departure clearance DSP Ajit Kumar East Champaran Etan Ben foreign national arrest. illegal entry illegal stay immigration refusal India-Nepal border India-Nepal border security Indian security agencies Raxaul border tourist visa violation अमेरिकी नागरिक अवैध प्रवास अवैध प्रवेश इमिग्रेशन रिफ्यूजल एटान बेन टूरिस्ट वीजा उल्लंघन डिपार्चर क्लीयरेंस डीएसपी अजीत कुमार पूर्वी चंपारण भारत नेपाल बॉर्डर सिक्योरिटी भारत-नेपाल सीमा भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रक्सौल बॉर्डर विदेशी नागरिक गिरफ्तारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानगो फ्लाईओवर का बदला डिजाइन, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
    Next Article रांची और जमशेदपुर में रह रहे इन पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.