Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 5:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिली लावारिश बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
    जमशेदपुर

    आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिली लावारिश बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बॉडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार सुबह एक युवक की बॉडी आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल के समीप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त नितेश रजक (22) के तौर पर की गई है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने बॉडी को लावारिश हालत में देखा और इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला से सामने आई है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत माना है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। नितेश के पिता राजू रजक ने मीडिया को बताया कि नितेश पिछले सात महीनों से घर नहीं लौटा था। उन्होंने कहा, “नितेश ने घर में अपनी दादी के गहने चोरी किए थे, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया था। वह इधर-उधर घूमकर अपना गुजारा कर रहा था।” पिता के अनुसार नितेश के पास एक स्प्लेंडर बाइक थी, जो घटना के बाद से गायब है, हालांकि उसका मोबाइल डेड बॉडी के पास मिली है।

    स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि जिस स्थान पर बॉडी मिली, वहां आंगनबाड़ी स्कूल के आसपास अड्डेबाजी और नशेड़ियों का जमावड़ा एक बड़ी समस्या बन गया है। इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया ने कई बार पुलिस से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने अड्डेबाजी पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बॉडी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही, गायब बाइक की तलाश और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

    Also Read : कुत्ते के नाम पर जारी हुआ आवासीय प्रमाण पत्र, DM ने दिये जांच के आदेश

    An abandoned body was found near Anganwadi School Jamshedpur News police started investigation आंगनबाड़ी स्कूल के समीप मिली लावारिश बॉडी जांच में जुटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोमगार्ड जवान को मिनी ट्रक ने रौं’दा, मौ’त
    Next Article फिक्स डिपॉजिट घोटाला : खाताधारकों में मचा हड़कंप, पासबुक लेकर जांच कराने पहुंचे लोग

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026
    खूंटी

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.