Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अबुआ आवास के तीन लाभुकों से वापस ली जाएगी राशि : डीसी
    झारखंड

    अबुआ आवास के तीन लाभुकों से वापस ली जाएगी राशि : डीसी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अबुआ आवास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : अबुआ आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजना गरीबों को छत देने के लिए बनाई गई है। लेकिन मुखिया और पंचायत सचिव की ओर से रिश्वत लेकर गरीबों का हक छीनने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। मांडू प्रखंड के बड़का चुंबा पंचायत से जब यह शिकायत सामने आई तो डीसी चंदन कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने इस पूरे मामले की तहकीकात कराई और रिश्वत देकर अबुआ आवास का लाभ लेने वाले तीन लाभुको पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। तीनों लाभुकों आवंटित की गई राशि की रिकवरी की जाएगी।

    डीडीसी रोबिन टोप्पो ने बताया कि बड़काचुंबा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त कर चुके लोगों को पुनः अबुआ आवास योजना के तहत लाभ दिया गया था। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू को पत्र लिखकर मामले की स्थल जांच कराई गई। इसमें पंचायत सचिव, लाभुक और मुखिया तीनों की मिलीभगत स्पष्ट हो गई। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया की मोटी रकम लेकर योजना का लाभ दिया गया है। इस कारण वास्तविक व्यक्तियों को आवास नहीं मिल पा रहा है।

    डीडीसी रोबिन टोप्पो ने बताया कि पूर्व में प्रधानमंत्री आवास प्राप्त व्यक्तियों दुखन प्रजापति पिता बैजनाथ प्रजापति जिसका आईडी.- जेएच 2465077 है। दुखन प्रजापति की पत्नी फुलकी देवी को पुनः अबुआ आवास दिया गया है। जिसका आईडी 1972092 है। फुलकी देवी को तीन किस्त में 180000 का भुगतान विभाग ने किया है।

    उन्होंने बताया कि जगरनाथ प्रजापति पिता पारसनाथ प्रजापति जिसका आईडी जेएच 2504833 है। जगरनाथ प्रजापति की पत्नी संगीता देवी को पुनः अबुआ आवास दिया गया है जिसका आईडी 2120977 है। संगीता देवी को दो किस्त में 80000 का भुगतान हुआ है।

    उन्होंने बताया कि वागेश्वरी देवी पति भोला करमाली को पूर्व में इन्दिरा आवास मिला था तथा पुनः वागेश्वरी देवी पति भोला करमाली को ही अबुआ आवास दिया गया है जिसका आईडी 2123159 है। बागेश्वरी देवी को दो किस्त में 80000 का भुगतान किया गया है।

    डीडीसी रोबिन टोप्पो ने मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश दिया है कि बड़काचुम्बा पंचायत के पंचायत सचिव और मुखिया से स्पष्टीकरण पूछते हुए दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उप विकास आयुक्त ने जांच के बाद राशि की वसूली करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू को दिए हैं।

    Also Read : पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

    Abua Awas Abua Awas benefits action allocated amount ambitious scheme Barka Chumba Panchayat bribe complaint DC Chandan Kumar denial of rights to the poor investigation Mandu block Mukhiya panchayat secretary providing shelter to the poor Recovery three beneficiaries अबुआ आवास अबुआ आवास लाभ आवंटित राशि कार्रवाई गरीबों का हक गरीबों को छत डीसी चंदन कुमार तहकीकात तीन लाभुक पंचायत सचिव बड़का चुंबा पंचायत महत्वाकांक्षी योजना मांडू प्रखंड मुखिया रिकवरी रिश्वत शिकायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्याज लदे पिकअप वैन से मिले बियर भरे कैन, जा रहा था बिहार
    Next Article “हेमंत सोरेन होश में आओ”… रांची बंद की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.