Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दबंगई कांग्रेस की पहचान, अंबा बताये किसने दिया चतरा-हजारीबाग से चुनाव लड़ने का ऑफर: बीजेपी
    झारखंड

    दबंगई कांग्रेस की पहचान, अंबा बताये किसने दिया चतरा-हजारीबाग से चुनाव लड़ने का ऑफर: बीजेपी

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2024Updated:March 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के लगाये आरोपों पर बीजेपी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी सांसंद आदित्य साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि जमीन लूट, रंगदारी और दबंगई अंबा प्रसाद और उनके परिवार की पहचान है. सत्ताधारी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, पोषक एवं संरक्षक भी है. कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी सभी आज जमानत पर हैं. सबके खिलाफ भ्रष्टाचार, घोटालों के गंभीर आरोप हैं. उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य में भी कांग्रेस पार्टी का यही हाल है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाकर राज्य के जल, जंगल, जमीन, खनिज, नौकरी, सबको लूटने और लुटवाने का काम किया है.

    अनर्गल बयानबाजी कर रही अंबा प्रसाद

    बीजेपी सांसद आदित्य साहू ने कहा कि जब अंबा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में वो अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं. अंबा प्रसाद द्वारा चतरा और हजारीबाग से चुनाव लड़ने का दबाव बनाने पर आदित्य साहू ने कहा कि इन्हें स्पष्ट करना चाहिए, प्रमाणित करना चाहिए कि आखिर वो कौन लोग हैं उसका नाम और चेहरा उजागर करना चाहिए. किसने आपको कहा कि आप चतरा और हजारीबाग से चुनाव लड़े. यह बीजेपी और बड़कागांव की जनता जानना चाहती है. उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए.

    सांसद ने कहा कि दबंगई का आलम यह है कि पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक हैं. पुलिस जब अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करती है तो इनके समर्थक थाना से ट्रैक्टर को जबरदस्ती छुड़ा ले जाते हैं. पूरा क्षेत्र और झारखंड जानता है कि इनके माता,पिता से लेकर अंबा प्रसाद तक कैसे क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने हुए हैं. एनटीपीसी, कोयला बालू, जमीन की लूट ही इनकी पहचान है. मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रवक्ता रमाकांत महतो, अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, तीन अधिवक्ता बुरी तरह झुलसे

    #Jharkhand News Bjp City News Congress Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, एक वकील की मौत, दो अन्य की हालत चिंताजनक
    Next Article अश्विन की बादशाहत बरकरार, नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.