Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आफत : गर्मी के साथ बिजली भी रुला रही, पूरे झारखंड में बिजली-पानी के लिए हाहाकार
    झारखंड

    आफत : गर्मी के साथ बिजली भी रुला रही, पूरे झारखंड में बिजली-पानी के लिए हाहाकार

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राज्य में 400 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ने से लोड शेडिंग बढ़ी

    डीवीसी कमांड एरिया में 250 मेगावाट कम हुई बिजली की सप्लाई

    पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन से 10 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने की तैयारी

    2500 मेगावाट पहुंच गई है राज्य में बिजली की डिमांड

    रांची : पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कड़ी धूप मानो आसमान से आग बरसा रही है. दिन-रात गर्मी सितम ढ़ा रही है. इस दौरान बिजली भी घंटों गुल जा रही है. ऐसे में गर्मी के साथ-साथ बिजली भी आम लोगों को रुला रही है. पावर कट के कारण पूरे झारखंड में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. शहरी इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली गायब रह रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में 5 से 8 घंटे तक बिजली नहीं रह रही. भीषण गर्मी की वजह से राज्य में 400 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ गई है. अचानक बढ़े लोड के कारण बिजली विभाग को लोड शेडिंग करना पड़ रहा है. इस वजह से घंटों बिजली गायब रह रही है. डीवीसी के कमांड एरिया में स्थिति और बदतर है.

    दूसरे स्त्रोतों से मिलने वाली बिजली में 100 मेगावाट तक की कमी

    सामान्य दिनों में झारखंड की बिजली खपत 1900 से 2000 मेगवाट तक रहती है. मगर पीक गर्मी में डिमांड बढ़कर यह 2500 मेगावाट तक बढ़ गयी है. फिलहाल झारखंड को आम दिनों से 300 से 350 मेगावाट तक बिजली कम मिल रही है. वहीं अन्य श्रोत से मिलने वाली बिजली में भी 50 से 100 मेगावाट तक की कमी दर्ज की गई है. इस तरह करीब 400 मेगावाट बिजली की कमी दर्ज की जा रही है. ऐसे में अब झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन से बिजली लेने की तैयारी कर रहा है. जेबीवीएनएल ने 10 रूपए प्रति यूनिट महंगे दर पर बिजली खरीदकर हालात को सामान्य करने की तैयारी शुरू कर दी है.

    7 जिलों में 6 से 8 घंटे पावर कट

    डीवीसी अपने कमांड एरिया धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में 250 मेगावट की बिजली कटौती कर रहा है. इसके कारण कमांड एरिया में 6 से 8 घंटे तक पावर कट हो रहा है. वहीं लोकल फॉल्ट की वजह से समस्या और बढ़ गई है. डीवीसी अपने कमांड एरिया में करीब 800 मेगावाट बिजली आपूर्ति करता है, लेकिन बकाया के कारण वह अभी 250 मेगावाट बिजली कम दे रहा है.

    इसे भी पढ़ें: पाकुड़ में मतदान केंद्र की लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, एक जून को 813 मतदान केंद्र पर वोटिंग

     

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में मतदान केंद्र की लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, एक जून को 813 मतदान केंद्र पर वोटिंग
    Next Article पानी को लेकर दिल्ली और हरियाणा में जंग: केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, याचिका दायर

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.