Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फार्मेसी काउंसिल चयन प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप, देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल से की SIT गठित करने की मांग
    झारखंड

    फार्मेसी काउंसिल चयन प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप, देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल से की SIT गठित करने की मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फार्मेसी काउंसिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने रविवार को अपने सात सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने काउंसिल के रजिस्ट्रार और सदस्यों के चयन में हुई धांधलियों के संबंध में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए और मामले की गंभीर जांच की मांग की।

    देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल के समक्ष रखीं प्रमुख मांगे :

    • गैर सरकारी रजिस्ट्रार प्रशांत कुमार पांडे का कार्यकाल 13 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद वे पद पर बने हुए हैं। उनके कार्यकाल में 500 से अधिक फर्जी निबंधन हुए हैं। उनके खिलाफ SIT गठित कर जांच कराई जाए।
    • काउंसिल में अध्यक्ष, सचिव और अन्य मनोनीत पदों पर केवल मूल झारखंडी सरकारी फार्मासिस्ट को ही नियुक्त किया जाए।
    • पूर्व निर्वाचित सदस्यों के चयन की प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
    • आगामी चुनाव स्वतंत्र आयोग द्वारा पारदर्शी तरीके से कराए जाएं।
    • झारखंड के कई फार्मेसी कॉलेज PCI मानकों का पालन नहीं कर रहे, फिर भी काउंसिल के संरक्षण में चल रहे हैं, इनकी जांच हो।
    • निर्वाचित सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं, CBI केस में आरोपी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

    राज्यपाल ने दिया आश्वासन

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिष्टमंडल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।

    पहले भी की गई थी शिकायतें

    देवेंद्रनाथ महतो ने 17 अप्रैल 2025 को विभागीय अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी साझा की थी। साथ ही 23 जुलाई 2025 को काउंसिल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    वहीं देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, क्षेत्रीय अधिकार और आरक्षण नीति के पालन को लेकर संकल्पबद्ध है।

    इस शिष्टमंडल में देवेंद्रनाथ महतो, आशीष चौधरी, गुलाम सरवर, विनय कुमार, लकी रामु राज, रविंद्र कुमार दीपक और पंकज कुमार शामिल थे।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    CBI Accused Dharmendra Singh CBI आरोपी धर्मेंद्र सिंह Corruption in Council Council Irregularities Council Selection Process Devendranath Mahato Governor Santosh Gangwar Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha Jharkhand news Jharkhand Political News Jharkhand Scam Jharkhand State Pharmacy Council PCI Norm Violation PCI नियम उल्लंघन Pharmacist Selection Dispute Pharmacy Act Violation Pharmacy College Investigation Pharmacy Council Scam Prashant Kumar Pandey ranchi news Registrar Selection Irregularities SIT Probe Demand SIT जांच मांग काउंसिल अनियमितता काउंसिल चयन प्रक्रिया काउंसिल में भ्रष्टाचार झारखंड खबर झारखंड घोटाला झारखंड राजनीतिक खबर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल देवेंद्रनाथ महतो प्रशांत कुमार पांडे फार्मासिस्ट चयन विवाद फार्मेसी एक्ट उल्लंघन फार्मेसी काउंसिल घोटाला फार्मेसी कॉलेज जांच रजिस्ट्रार चयन धांधली रांची न्यूज राज्यपाल संतोष गंगवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआरपीएफ स्थापना दिवस पर किरीबुरू में निकली गयी साइकिल रैली
    Next Article भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की उठी मांग, जानें उनके बारे में

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.