Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 12:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»विशेष बच्चों के लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जल्द करें शिक्षकों की नियुक्ति : SC
    कोर्ट की खबरें

    विशेष बच्चों के लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जल्द करें शिक्षकों की नियुक्ति : SC

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सहित देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों की नियुक्त करने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार न्यायाधीश सुधांशु धुलिया और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ ने रजनीश कुमार पांडेय बनाम भारत सरकार के मामले में यह निर्देश दिया है. न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई को होगी.

    मालूम हो कि आंशिक या पूर्ण रूप से नि:शक्त बच्चों को विशेष बच्चों के नाम से जाना जाता है. इन बच्चों को पढ़ाई के दौरान आम बच्चों के मुकाबले ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2021 में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह निर्देश दिया था कि वे इन विशेष बच्चों के लिए अलग से शिक्षकों का पद स्वीकृत कर शिक्षकों को नियुक्त करें. न्यायालय ने पाया है कि बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद किसी भी राज्य में विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी है. इसके मद्देनजर न्यायालय ने यह आदेश दिया है कि सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश तीन सप्ताह के अंदर विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों का पद सृजित कर अधिसूचित करें. दो समाचार पत्रों के अलावा सरकार की वेबसाइट पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करें और नियमानुसार नियुक्ति समिति गठित कर शिक्षकों की नियुक्ति करें.

    बता दें कि झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि यहां विशष बच्चों की संख्या 45598 है. प्राइमरी स्कूल में विशेष बच्चों के लिए शिक्षक व छात्र का अनुपात 1:10 और मिडिल स्कूल में 1:15 निर्धारित है.

    Also Read :बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Also Read :लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, दो की मौ’त कई घायल

    15 जुलाई 15th July all states in the country appointment of teachers jharkhand Judge K. Vinod Chandran Judges Sudhanshu Dhulia next hearing Ranish Kumar Pandey vs. Government of India special children Supreme Court Union Territories अगली सुनवाई केंद्र शासित प्रदेश झारखंड देश के सभी राज्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन न्यायाधीश सुधांशु धुलिया रजनीश कुमार पांडेय बनाम भारत सरकार विशेष बच्चे शिक्षकों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा के पटाखा दुकान में हुए हादसे पर राज्यपाल और CM ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश
    Next Article “सास करती है टॉर्चर…”, 9 दिन में लिखा 8 पन्ने का सु’साइड नोट और फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.