Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अली खामेनेई के बेटे मोजतबा हो सकते हैं नये सुप्रीम लीडर, जानें संभावित दावेदारों के नाम
    ट्रेंडिंग

    अली खामेनेई के बेटे मोजतबा हो सकते हैं नये सुप्रीम लीडर, जानें संभावित दावेदारों के नाम

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2026Updated:March 1, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईरान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य अधिकारियों ने भी खामेनेई की मौत का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान के सरकारी मीडिया और टीवी ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि खामेनेई शहीद हो गए हैं। खामेनेई का 36 साल का शासन ईरान को अमेरिका विरोधी ताकत के रूप में मजबूत करने और मध्य पूर्व में अपनी सैन्य पहुंच बढ़ाने वाला रहा।

    खामेनेई के शासन और नियंत्रण का तरीका

    खामेनेई का शासन उनके करीबी सलाहकारों की टीम गार्डियन काउंसिल के माध्यम से चलता रहा। उनके वारिस का नाम उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से नहीं बताया। हवाई हमलों के बाद अब यह साफ नहीं है कि गार्डियन काउंसिल में कितने सदस्य सुरक्षित बचे हैं। ईरान में सुप्रीम लीडर के उत्तराधिकार की प्रक्रिया जटिल है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के 88 मौलवी सुप्रीम लीडर चुनते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को गार्डियन काउंसिल की मंजूरी भी लेनी होती है। काउंसिल किसी भी कैंडिडेट को वीटो कर सकती है।

    उत्तराधिकार के संभावित दावेदार

    विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खामेनेई के उत्तराधिकारी बनने के लिए कुछ नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं, जिनमें उनके बेटे मोजतबा खामेनेई, इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक रूबोल्लाह खुमैनी के पोते हसन खुमैनी और अन्य वरिष्ठ मौलवी शामिल हैं। रॉयटर्स के अनुसार खामेनेई का उत्तराधिकारी बनने वाला कोई भी व्यक्ति रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और सीनियर मौलवियों के बीच सत्ता संघर्ष का सामना कर सकता है। गार्डियन काउंसिल पर नियंत्रण किसी भी दावेदार की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि उत्तराधिकारी की नियुक्ति केवल परिवार या करीबी सलाहकारों की पसंद तक सीमित नहीं होगी, बल्कि ईरान की मौलवी प्रणाली और सशस्त्र संस्थाओं का संतुलन तय करेगा कि नए सुप्रीम लीडर की स्थिति कितनी मजबूत होगी।

    इस्लामिक रिपब्लिक में अब कई सीनियर मौलवी और करीबी सलाहकार उत्तराधिकार की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं:

    • होज्जत-उल-इस्लाम मोहसेन कोमी : अली खामेनेई के करीबी सलाहकार
    • अलीरेजा अराफी : गार्डियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य, ईरान के मदरसा सिस्टम के लीडर
    • मोहसेन अराकी : असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सीनियर सदस्य, उत्तराधिकार में चर्चा में
    • गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई : ईरान के न्यायपालिका प्रमुख, मुश्किल समय में अहम भूमिका निभा सकते हैं

    CIA और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण

    रॉयटर्स के अनुसार, CIA ने पहले ही अनुमान लगाया था कि खामेनेई की मौत के बाद IRGC के कट्टरपंथी नेता उनकी जगह लेने की कोशिश कर सकते हैं। ईरान में मौलवी वर्ग का शक्तिशाली नियंत्रण है, और वे सुप्रीम लीडर के चयन में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि उत्तराधिकार की प्रक्रिया में सीनियर पॉवर ब्रोकर्स का प्रभाव सबसे अहम होगा, जिसके बाद असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स और गार्डियन काउंसिल अंतिम फैसला करेगी।

    खामेनेई की मौत का असर

    खामेनेई की मौत के बाद ईरान में राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता संघर्ष की संभावना बढ़ गई है। उत्तराधिकार को लेकर सीनियर मौलवी और गार्डियन काउंसिल के बीच झकझोर मच सकती है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी ईरान के अगले कदम पर नज़र बनाए हुए है।

    Also Read : देवघर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 1200 किलो जावा महुआ के साथ दो गिरफ्तार

    Ali Khamenei's son Mojtaba may be the new Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei cleric leader Guardian Council Hassan Khomeini Iran Iran news Iranian politics Khamenei death learn the names of potential contenders Middle East Mojtaba Khamenei political instability Revolutionary Guards successor Supreme Leader US-Israeli attacks अमेरिका-इजरायल हमले अयातुल्ला अली खामेनेई अली खामेनेई के बेटे मोजतबा हो सकते हैं नये सुप्रीम लीडर ईरान ईरान न्यूज ईरानी राजनीति उत्तराधिकारी खामेनेई मौत गार्डियन काउंसिल जानें संभावित दावेदारों के नाम मध्य पूर्व मोजतबा खामेनेई मौलवी नेता राजनीतिक अस्थिरता रिवोल्यूशनरी गार्ड्स सुप्रीम लीडर हसन खुमैनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में गैस टैंकर और गाड़ी की टक्कर ने ली बुजुर्ग की जान, 10 घायल
    Next Article जमीन के लफड़े में हुई थी दीपक चौधरी की ह’त्या, शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.