Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आलमगीर आलम ने किया योजनाओं की समीक्षा, जल्द समस्याओं के निपटारा का दिया आश्वासन
    झारखंड

    आलमगीर आलम ने किया योजनाओं की समीक्षा, जल्द समस्याओं के निपटारा का दिया आश्वासन

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: आज साहिबगंज पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पदाधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की. जहां उधवा प्रखंड के दर्जनों ग्रामीणों ने मुलाकात कर बंद पड़े जमीनों की रजिस्ट्री और म्यूटेशन की समस्या से अवगत कराया. मौके पर मौजूद उपयुक्त रामनिवास यादव से मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को अवगत कराया. उपायुक्त ने मंत्री को आश्वासन दिया कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है. वर्ष 2017 तक जिसने रसीद कटाई होगी उसका रजिस्ट्री भी होगा और म्यूटेशन भी होगा. इसका निर्देश रजिस्ट्री अधिकारी को दे दी गई है. मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से उधवा के ग्रामीणों द्वारा जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन को लेकर आंदोलन किया जा रहा था जो आज समाप्त हो गया है. इन लोगों की समस्याओं का निराकरण कर लिया गया है. कल से ही जमीनों का रजिस्ट्री और म्यूटेशन कार्य शुरू हो जाएगा. बाकी अन्य जमीनों की समस्याओं का निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कर लिया जाएगा क्योंकि कुछ और भी जगह अनसर्वे लैंड का मामला है. यह समस्या भी बहुत जल्द दूर कर ली जाएगी.

    इधर पुनः रजिस्ट्री और म्यूटेशन प्रारंभ होने की बात सुनकर उधवा प्रखंड से आए ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में राज्य की 15 हजार किमी सड़कें रिपेयर हो रही हैं जो 20 वर्षों में किसी सरकार ने नहीं किया. सरकार की सोच हर गांव को एक दूसरे से और शहर से जोड़ना है. ताकि ग्रामीण इलाकों के किसानों की उपज का सही दाम मिले. सड़कों के माध्यम से खरीदार उन तक पहुंचे या किसान जहां अच्छा दाम मिले वहां अपनी फसल ले जाकर बेचे. मंत्री ने कहा अभी तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में इसका लाभ जनता को दिखेगा. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पहले ग्रामीण सड़कों की मोटाई 40 एमएम हुआ करती थी,  इसे बढ़ा कर 80 एमएम किया गया है. सभी जगह की ग्रामीण सड़कें हॉट मिक्सिंग प्लांट से बनवाई जा रही हैं. अगर कहीं गड़बड़ी हो तो इसकी शिकायत मिलने पर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

    वहीं बरहरवा में सब स्टेशन का 3 दिसंबर को उद्घाटन, बरहरवा में नाला में सिलटेशन से सिंचाई में आ रही समस्या, उधवा में पटसन केंद्र खोलने के लिये ज़मीन चिन्हित करने सहित अन्य मुद्दों पर उपायुक्त व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा हुई है.

    ये भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव साझा किया, दिये कई टिप्स

    आज की खबर करंट न्यूज ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साहिबगंज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाला मसाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
    Next Article पलामू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    Related Posts

    क्राइम

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.