Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव साझा किया, दिये कई टिप्स
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव साझा किया, दिये कई टिप्स

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम गुरुवार को रांची के चिरौंदी स्थित शगुन बैंक्वेट हॉल में प्रारंभ हुआ. इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने इस अभ्यास वर्ग में उपस्थित विधानसभा विस्तारकों से अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को साझा करते कई टिप्स भी दिए.

    बहस से नहीं, बल्कि विचारों और नीतियों से जीत हासिल किया जा सकता है

    उन्होंने विस्तारकों को अपनी बातें कम बोलते हुए सामने वाले की बातें अधिक सुनने का सुझाव दिया. कहा कि बेवजह बहस करके किसी को पराजित नहीं किया जा सकता है. बल्कि विचारों और नीतियों से जीत हासिल किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने विस्तारकों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसी कार्यकर्ता के घर ही भोजन करने का भी सुझाव दिया. इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पूरी मजबूती से लोगों तक पहुंचाने की बात कही. अभ्यास वर्ग को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित किया. वहीं मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, केंद्रीय विस्तारक टोली के सदस्य मनोज कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह सहित काफी संख्या में विधानसभा विस्तारक उपस्थित थे. जबकि इस कार्यक्रम का संचालन मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया.

    भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम कल

    भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण वर्ग एक दिसंबर को धुर्वा मेफेयर बैंकेट हॉल में होगी. कार्यक्रम 10 बजे से आरंभ होगा. इसका उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी करेंगे. कल दिन भर 10 सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी. इसमें भाजयुमो राष्ट्रीय टीम के अमनदीप सिंह एवं अरविंद दमानी उपस्थित रहेंगे. समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहेंगे.

    ये भी पढ़ें: विधि व्यवस्था के खिलाफ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे कृष्णा अग्रवाल, समर्थन में आए कई राजनीतिक दल

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बीजेपी भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का कुलपति ने किया उद्घाटन, एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव कार्यों के लिए भी सहायक सिद्ध होगा
    Next Article भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाला मसाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026

    JPSC विवाद में बड़ा अपडेट, CID ऑफिस पहुंचीं पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य

    August 10, 2026

    छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

    August 10, 2026

    झारखंड ब्रेकिंग: छात्र प्रदर्शनकारियों पर छोड़ा गया वाटर कैनन

    August 10, 2026

    ब्रेकिंग झारखंड: सड़क छोड़ खेतों से विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.