Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अखिलेश यादव ने दिया विरोधियों को जवाब, कहा- जायेंगे रामलला के दर्शन करने  
    ट्रेंडिंग

    अखिलेश यादव ने दिया विरोधियों को जवाब, कहा- जायेंगे रामलला के दर्शन करने  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024Updated:January 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे. इसको लेकर अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. अखिलेश यादव द्वारा पत्र भेजे जाने से कई दिनों से चल रही बयानबाजी पर विराम लग गया है. अखिलेश यादव का कहना था कि उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण नहीं मिला है. जबकि विहिप के नेता आलोक का कहना था कि उन्होंने कूरियर से निमंत्रण पत्र भेजा गया है. इसी को लेकर कई दिनों से बयानबाजी चल रही थी.

    शनिवार को इस बात को लेकर अखिलेश यादव ने अचानक अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स एक पत्र को साझा करते हुए इस पूरे विवाद का पटाक्षेप कर दिया है. अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद और समारोह के सकुशल होने की हार्दिक शुभकामनाएं. हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे.

    बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव लगातार कह रहे थे कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है. भगवान जब बुलाएंगे तब अयोध्या पहुंच जाएंगे. मंदिर में दर्शन के लिए निमंत्रण नहीं दिया जाता है. यदि किसी ने निमंत्रण दिया हो तो वो रसीद दिखाए. इसको लेकर लगातार उन पर बीजेपी व उसके समर्थक हमला कर रहे थे. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक रसीद भी वायरल हो गई.

    जिसमें दिख रहा है कि चंपत राय की तरफ से एक निमंत्रण पत्र कूरियर के माध्यम से 10 जनवरी को अखिलेश यादव को भेजा गया है. इन सब के बीच अचानक शनिवार शाम को अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पत्र डाला, जिसमें निमंत्रण मिलने की स्वीकरोक्ति थी. साथ ही यह भी लिखा था कि वह अयोध्या रामलला के दर्शन आएंगे. अखिलेश के इस जवाब से अचानक उनके विरोधियों की बोलती बंद हो गई है.

    Akhilesh Yadav Ayodhya Country johar live news Lucknow SP अखिलेश यादव अयोध्या जोहार लाइव न्यूज़ देश लखनऊ सपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराये, 1 की मौत, 4 घायल
    Next Article बैंक के कर्मी बन कर करते थे ठगी, पाँच साइबर अपराधी गिरफ़्तार  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.