Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»AIMIM ने राजमहल से पॉल सोरेन को बनाया प्रत्याशी,11 मई को करेंगे नामांकन
    झारखंड

    AIMIM ने राजमहल से पॉल सोरेन को बनाया प्रत्याशी,11 मई को करेंगे नामांकन

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड: एआईएमआईएम ने राजमहल लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में पॉल सोरेन के नाम की घोषणा कर दी है. इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर जिला अध्यक्ष शमशाद आलम ने दी. उन्होंने कहा कि राजमहल लोकसभा सीट से झारखंड प्रदेश महासचिव पॉल सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं गोड्डा के प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है.

    जल्द ही गोड्डा के भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी. एआईएमआईएम के चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश महासचिव पॉल सोरेन को राजमहल लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है. वे 11 मई को नामांकन करेंगे. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली, पेयजल, सड़क, रोजगार आदि समस्याओ से युवा त्रस्त हैं. इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे, और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.

    इधर राजमहल लोकसभा से एआईएमआईएम प्रत्याशी ने बताया कि पार्टी ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का काम वे करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी हुई है. लोगों को यहां से इलाज के लिए अन्य राज्यों का रूख करना होता है, इसे वे बदलने का काम करेंगे.

    आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगी. बताते चले कि एआईएमआईएम प्रत्याशी पॉल सोरेन साहेबगंज जिला के बरहेट के रहने वाले हैं. वे पार्टी में काफी समय से सक्रिय भी है. राजमहल लोकसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या अच्छी खासी है. ऐसे में इस सीट पर मुस्लिम वोटरों का धुर्वीकरण के आसार बन सकते है.

    AIMIM नामांकन प्रत्याशी पॉल सोरेन राजमहल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने अनुश्रवण कोषांग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article झरिया में इंडी गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में चला जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.