Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अहमदाबाद प्लेन क्रैश : PM और CM ने जताया दुख
    झारखंड

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश : PM और CM ने जताया दुख

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अहमदाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का बोइंग 737 पैसेंजर विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। हादसा एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास हुआ। विमान में 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी भी शामिल थे।

    CM और PM ने जताया दुख

    झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूं। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

    गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
    मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 12, 2025

    PM नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।”

    The tragedy in Ahmedabad has stunned and saddened us. It is heartbreaking beyond words. In this sad hour, my thoughts are with everyone affected by it. Have been in touch with Ministers and authorities who are working to assist those affected.

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2025

    राहत और बचाव कार्य शुरू

    हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

    अहमदाबाद में हुईं प्लेन क्रैश की दुर्घटना के समाचार अत्यंत चिंताजनक है ।
    इस दुर्घटना में घायल हुवे सभी यात्रियों के उपचार के लिए सरकार तत्काल रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करे ।
    दुर्घटनामे घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। pic.twitter.com/GHG4OktGNs

    — Amit Chavda (@AmitChavdaINC) June 12, 2025

    Also Read : अहमदाबाद विमान हादसा : अब तक 100 बॉडी मिली, रेस्क्यू जारी

    Ahmedabad Air India Air India disaster Air Traffic Aircraft Accident airport crash aviation tragedy Boeing 737 civil hospital death toll Gujarat news Hemant Soren India aviation incident intern doctors' hostel Jharkhand CM Medical Emergency plane crash PM modi rescue and relief Vijay Rupani अहमदाबाद इंटर्न डॉक्टर हॉस्टल एयर इंडिया एयर इंडिया दुर्घटना एयर ट्रैफिक एयरपोर्ट हादसा गुजरात न्यूज झारखंड सीएम पीएम मोदी बोइंग 737 भारत विमान हादसा मृतकों की संख्या मेडिकल इमरजेंसी राहत और बचाव विजय रूपाणी विमान क्रैश विमान हादसा सिविल हॉस्पिटल हवाई दुर्घटना हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद विमान हादसा : अब तक 100 बॉडी मिली, रेस्क्यू जारी
    Next Article राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पड़ी ठप, 89 हजार आवेदन अधूरी..

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.