Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पड़ी ठप, 89 हजार आवेदन अधूरी..
    झारखंड

    राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पड़ी ठप, 89 हजार आवेदन अधूरी..

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नये राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिलहाल ठप हो गई है। पूरे राज्य में करीब 89 हजार आवेदन अलग-अलग स्तरों पर लंबित पड़े हैं जिससे जरूरतमंद लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिले के आपूर्ति कार्यालयों के बाहर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है लेकिन कार्ड न बनने से निराशा भी बढ़ती जा रही है।

    राज्य सरकार ने ग्रीन कार्ड योजना के जरिये 20 लाख लोगों को राशन प्रणाली से जोड़ने की शुरुआत की थी जिसके बाद लाखों लोगों को लाभ भी मिलने लगा। मांग को देखते हुए विभागीय मंत्री ने अतिरिक्त 5 लाख लाभार्थियों को योजना में जोड़ने की घोषणा की थी।

    लेकिन अब वैकेंसी की कमी इस योजना की सबसे बड़ी बाधा बन गई है। देवघर जिले में जब 15 हजार नये राशन कार्ड जारी कर करीब 50 हजार लोगों को राहत दी गई तब जाकर वहां की वैकेंसी भर गई और प्रक्रिया वहीं ठप हो गई।

    वर्तमान में राज्यभर में बीएसओ (ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर) लॉगिन में 44 हजार से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं वहीं डीएसओ (डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर) लॉगिन में 45 हजार आवेदन लंबित पड़े हैं। विभागीय स्तर पर जब तक नयी वैकेंसी नहीं आती इन आवेदनों पर कार्रवाई संभव नहीं दिख रही है।

    जरूरतमंदों की मांग है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द नयी वैकेंसी जारी करे ताकि लंबित आवेदनों का निपटारा हो सके और लोगों को समय पर राशन कार्ड मुहैया कराया जा सके। सूत्रों के अनुसार वैकेंसी की कमी के चलते आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

    नतीजतन राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की उम्मीद लगाये गरीब और जरूरतमंद लोग रोजाना दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

    Also read: साकची में जन सुविधा मंच का प्रदर्शन, थानेदार को हटाने की उठी मांग..

    card news jharkhand Jharkhand news Ration Card
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद प्लेन क्रैश : PM और CM ने जताया दुख
    Next Article लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता, वांटेड नक्सली संदीप भगत गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.