Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अहमदाबाद प्लेन क्रैश : विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार
    देश

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश : विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अहमदाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gujarat : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में मौजूद थे। उनका टिकट भी सामने आया है, लेकिन उनकी स्थिति की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

    गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का एयर इंडिया फ्लाइट का टिकट आया सामने, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी प्लेन क्रैश में गंभीर रूप से घायल #planecrash #Gujarat #Ahmedabad #vijayrupani @vijayrupanibjp #airindia pic.twitter.com/na3O1QPtsT

    — Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) June 12, 2025

    विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तकनीकी खराबी के बारे में ‘मेडे’ (आपातकालीन) कॉल के जरिए सूचित किया। लेकिन इसके तुरंत बाद विमान एयरपोर्ट की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया और जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद इलाके में काला धुआं फैल गया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-12-at-14.48.53-1.mp4

    राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

    डीजीसीए के डीजी फैज किदवई ने बताया कि विमान का पंजीकरण नंबर VT-ANB था और उड़ान संख्या AI-171 थी। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथ में थी, जबकि क्लाइव कुंदर फर्स्ट ऑफिसर थे। यह हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुआ है, जो एक रिहायशी क्षेत्र के नजदीक है। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान के नीचे गिरने और आग लगने के दृश्य साफ दिख रहे हैं।

    Also Read : जमशेदपुर में 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला हुई गिरफ्तार

     

    accident near airport Ahmedabad Ahmedabad Airport Ahmedabad breaking news Air India Aircraft Accident crash news flight crash Gujarat news India aviation Meghaninagar Meghaninagar news News Update plane accident plane crash rescue operation अहमदाबाद अहमदाबाद एयरपोर्ट अहमदाबाद ब्रेकिंग न्यूज इंडिया एविएशन एयर इंडिया एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट एयरपोर्ट के पास हादसा क्रैश न्यूज गुजरात न्यूज न्यूज अपडेट प्लेन क्रैश फ्लाइट क्रैश मेघानीनगर मेघानीनगर न्यूज रेस्क्यू ऑपरेशन विमान दुर्घटना विमान हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में नशे का धंधा करने वाली महिला गिरफ्तार, 18 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
    Next Article MGM अस्पताल गेट से हटाया गया अतिक्रमण, नगर निगम की कारवाई से मिली राहत

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.