Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन साल बाद JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख तय, 22 मार्च को होगा एग्जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन साल बाद JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख तय, 22 मार्च को होगा एग्जाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तीन वर्षों से अधिक समय से लंबित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की है। आयोग द्वारा इस भर्ती की लिखित परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि घोषित होते ही राज्य भर के लाखों अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इससे पहले आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे, जो अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।

    बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आयोग से जल्द परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। कई बार प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से भी अपनी नाराजगी जताई गई थी। अब परीक्षा की तारीख तय होने से युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

    PET के दौरान हुए थे विवाद

    गौरतलब है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अव्यवस्था, भीषण गर्मी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण करीब 12 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राज्य भर में आक्रोश फैल गया था। मामले को लेकर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी सवाल उठाए थे और जांच की मांग की थी।

    इन घटनाओं के बाद भर्ती प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी, जिससे अभ्यर्थियों की परेशानी और बढ़ गई थी।

    बेहतर व्यवस्था की उम्मीद

    लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस बार परीक्षा पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराई जाएगी। उम्मीदवारों ने आयोग से परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था, समय पर प्रवेश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

    जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

    आयोग की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों की सूची और दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी लेते रहें।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला : नवीन केडिया को हाईकोर्ट से झटका

    22 मार्च को होगा एग्जाम After three years the JSSC Excise Constable exam date has been finalized; the exam will be held on March 22nd. तीन साल बाद JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा की तारीख तय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजितपुर खनन परियोजना में युवाओं के लिए एलएमवी ड्राइविंग प्रशिक्षण शुरू, रोजगार के नए अवसर सृजित
    Next Article गिरिडीह : मेयर पद के लिए बनारसी लाल दास ने दाखिल किया नामांकन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.