Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया में इंटर स्टूडेंट की रेप के बाद हत्या, दिन में स्कूल गई तो वापस नहीं लौटी
    बिहार

    गया में इंटर स्टूडेंट की रेप के बाद हत्या, दिन में स्कूल गई तो वापस नहीं लौटी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया : गया के गुरुआ प्रखंड के रामा बिगहा की एक बेटी के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है। बाइक सवार युवक ने भरोसे में लेकर 18 वर्ष की एक लड़की के साथ न सिर्फ मुंह काला किया, बल्कि उसकी हत्या कर डेड बॉडी देर रात उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गया। रात में किसी तरह से मामला दबा रहा, लेकिन सुबह होते ही यह तूल पकड़ने लगा। हरकत में आई गुरुआ पुलिस ने शक के आधार पर पांच लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

    गुरुआ थानाध्यक्ष का कहना है- ‘मामले में तेजी से दबिश दी जा रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।’ वहीं, दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करना चाहा, पर पुलिस ने उन्हें लाठियां चटका कर भगा दिया।

    हालांकि, SSP आदित्य कुमार का कहना है- ‘मामले की जांच चल रही है। यह मामला गैंगरेप से जुड़ा नहीं है। आरोपियों की धरपकड़ भी की जा रही है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला कुछ और ही लग रहा है।’ पुलिस फिलहाल जांच प्रभावित होने का हवाला देकर यह खुलासा नहीं कर रही कि घटना को कब, कहां और किसने अंजाम दिया।

    मंगलवार सुबह स्कूल गई तो लौटी नहीं

    परिजनों के मुताबिक, 18 वर्षीय युवती मंगलवार सुबह गुरुआ स्थित प्रोजेक्ट स्कूल गई थी। उसके बाद से वह लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो घरवालों को चिंता हुई। प्रोजेक्ट स्कूल में ही पढ़ने वाली गांव की लड़कियों से घरवालों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी लड़के के साथ बाइक से गई है। यह बात सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। इसी बीच शाम से रात हो गई।

    रात को करीब 12 बजे के आसपास तीन बाइक से कुछ लड़के आए और युवती की डेड बॉडी तेजी से फेंककर फरार हो गए। कुछ गांव वालों की नजर बाइक सवारों की इस हरकत पर पड़ी तो वह मौके पर पहुंचे और युवती का शव देख सकते में पड़ गए। जानकारी मिलते ही युवती के घरवालों के भी होश उड़ गए।

    घटना की सूचना रात को ही गुरुआ पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई और छानबीन शुरू कर दी। सुबह होते-होते पुलिस ने 5 लड़कों को हिरासत में ले लिया, लेकिन जिस मुख्य आरोपी की बाइक पर सवार होकर युवती स्कूल से निकली थी, वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

    मिली जानकारी के अनुसार, वह गुरुआ बाजार में ही फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता है और अब फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घरवालों का कहना है- ‘लड़की जिस पायजामे को पहन घर से निकली थी, वह बदल दिया गया है।’

    Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में रेलवे ट्रैकमेन का शव स्टेशन के पास रेस्ट रूम में फंदे से झूलता मिला, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article अंतरराज्‍यीय पशु तस्‍कर गिरोह का भंडाफोड़, 4 राज्‍यों के 18 तस्‍कर गिरफ्तार, 65 गाय और 39 बछड़े बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.