Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एम्स का उद्घाटन टलने पर झारखंड ने केंद्र को कोसा, देवघर एयरपोर्ट के नाम पर भी सियासत
    झारखंड

    एम्स का उद्घाटन टलने पर झारखंड ने केंद्र को कोसा, देवघर एयरपोर्ट के नाम पर भी सियासत

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: संथाल परगना के देवघर में 2013 में एम्स की स्थापना की स्वीकृति दी गई थी, जो पांच साल के निर्माण के बाद अब बनकर तैयार हुआ है, लेकिन अब भी इसके शुरू होने का इंतज़ार बरकरार है. उद्घाटन को लेकर तारीख मुकर्रर हो गई थी, लेकिन अचानक केंद्रीय आर्थिक सलाहकार नीलांभुज शरण के द्वारा ये पत्र भेज कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर देने की सूचना दी गई तो इस मुद्दे को लेकर राज्य में राजनीति गरमा गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इसके पीछे राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया तो वहीं, जेएमएम ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए गोड्डा सांसद निशिकान्त दुबे पर हमला किया.

    जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बनाए गए एम्स का लाभ कोरोना महामारी में झारखंड के लोगों को नहीं मिल सका. इससे साफ है कि केंद्र सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है. कोविड काल में नियमों के कारण पूरे कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से करने की बात कही गई थी, जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सहमति दे दी थी. लेकिन, 24 जून को शरण के एक पत्र में पूरे कार्यक्रम को टालने का फरमान आ गया

    अब इस पूरे मामले में शरण के पत्र भेजे जाने को लेकर जेएमएम ने केंद्र सरकार को घेरा है. जेएमएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल पर वही केंद्र सरकार राजनीति कर रही है, जो कोरोना महामारी को अघोषित आपातकाल कहती है. यही नहीं, सांसद निशिकांंत दुबे को भी भट्टाचार्य ने आड़े हाथों लेकर उनके बर्ताव की आलोचना की. एम्स ही नहीं, राज्य के अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी इन दिनों सियासत कम नहीं है.

    बनकर तैयार देवघर के एयरपोर्ट पर भी भट्टाचार्य ने बताया कि उद्घाटन सावन के पहले सोमवार को किए जाने और इस एयरपोर्ट का नाम बाबा बैजनाथ के नाम पर रखे जाने संबंध में राज्य ने केंद्र से मांग की थी. मीडिया से बातचीत करते हुए भट्टाचार्य ने इस मांग को लेकर दबाव बनाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भी इस तरह नहीं किया जात है, तो बाबा बैजनाथ में आस्था रखने वाले भक्तों का अपमान होगा.


    इसके अलावा, जेएमएम ने मैनहार्ट घोटाले पर भी तल्खी दिखाते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और हरमू नदी को बनाने वाले व सीवरेज और ड्रेनेज के भीतर घुसे सभी लोगों को बाहर निकाला जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : भालू के हमले में दो सगे भाई समेत तीन की मौत, घायलों का इलाज चल रहा अस्पताल में
    Next Article मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की करंट लगने से मौत,खेत में पड़ा मिला शव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.