Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 4:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा : भालू के हमले में दो सगे भाई समेत तीन की मौत, घायलों का इलाज चल रहा अस्पताल में
    झारखंड

    गढ़वा : भालू के हमले में दो सगे भाई समेत तीन की मौत, घायलों का इलाज चल रहा अस्पताल में

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2021Updated:June 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: गढ़वा में भालू के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस दौरान भालू ने तीन लोगों को मार भी डाला है। जबकि, कई लोगों को घायल कर दिया है। घटना बरगढ़ प्रखंड के बरकोल गांव के पास स्थित जंगल में शुक्रवार देर शाम की है। इस घटना में दो भाइयों समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

    बताया जा रहा है भालू के हमले में ये तीनों लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।बताया गया कि मृतक और घायल सभी अपने गांव लौट रहे थे और इसी दौरान भालू ने उनपर हमला किया।मृतकों की पहचान अनित गिद्ध (35), सुमित गिद्ध (38) और राजू मिंज (40) के रूप में की गई। जबकि घायलों में छोटू गिद्ध, उसकी पत्नी मरियम लकड़ा और कमलेश गिद्ध शामिल हैं।
    घायल एवं मृतक सभी लोग बरकोल गांव के कोरिया कोड़कर टोला के रहने वाले थे। ये सभी ग्रामीण बरकोल से अपने टोला में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोरिया कोड़कर जंगल से गुजरने के दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बारी-बारी से भालू ने तीन लोगों को मार डाला, जबकि तीन लोग घायलावस्था में किसी तरह भालू से बचकर भागने में सफल रहे। इधर सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ग्रामीणों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, भालू के हमले के दौरान सभी ग्रामीण निहत्थे थे। हालांकि एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी थी, पर वो अपनी रक्षा नहीं कर सका। बताया गया इस जंगल में अक्सर ग्रामीण भालू के हमले के शिकार होते रहे हैं।इधर घटना के बाद बरकोल गांव समेत आस-पास के गांव में इस हिंसक भालू को लेकर काफी दहशत है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदरभंगा ब्लास्ट : रेलवे स्टेशन पर भी एक्टिव था ‘साजिश’ का मोबाइल, अब नेपाल से सटे इलाके में एक्टिव
    Next Article एम्स का उद्घाटन टलने पर झारखंड ने केंद्र को कोसा, देवघर एयरपोर्ट के नाम पर भी सियासत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.