Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, इस बार टूट सकते हैं रिकॉर्ड
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, इस बार टूट सकते हैं रिकॉर्ड

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhopal : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां अमरनाथ यात्रा को लेकर निराशा का माहौल बन रहा था, वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने लोगों में एक नया जोश भर दिया है। अब श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 37 दिनों की होगी, जो पिछले साल के मुकाबले 15 दिन कम है। इसके बावजूद अनुमान है कि इस बार यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5.12 लाख से पार जा सकती है।

    भोपाल स्थित हरिओमं शिवशक्ति अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष शरद जैन ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में विश्वास बढ़ा है और इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में भाग लेंगे। मंडल ने अब तक 200 से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीयन किया है। सीहोर जिले से बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष राम भरोज यादव ने बताया कि जिले से हजारों श्रद्धालु जत्थों में 28 जून से यात्रा शुरू करेंगे। मंडल ने रेलवे से अतिरिक्त कोच की मांग भी की है। अब तक 300 से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है।

    दिल्ली की टूरिज्म कंपनी में कार्यरत पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि पहले विदेशी श्रद्धालुओं में संकोच था, लेकिन अब बुकिंग फिर से शुरू हो गई हैं। इसी तरह ‘इंडियन हॉलिडे’ कंपनी के गंगेश गुंजन ने कहा कि अब यात्रा को लेकर उत्साह पहले जैसा हो गया है और बुकिंग लगातार बढ़ रही हैं।

    वहीं लखनऊ से श्रीगौरीशंकर अमरनाथ सेवा संगठन के अध्यक्ष अजय खन्ना ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल से ज्यादा हो सकती है। लोगों में कोई डर नहीं है, बल्कि भगवान शिव के प्रति आस्था और बढ़ी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रीअमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर पंजीकरण करा रहे हैं।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। हाल ही में जम्मू में हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के निर्देश दिए।

    इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। देशभर में अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सरकार की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालु भारी संख्या में इस धार्मिक यात्रा में हिस्सा लेने को तैयार हैं। उम्मीद है कि इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

    Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर, श’व जेल चौक के पास फेंका

    2025 Amarnath Yatra 2025 अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra Amit shah Bhopal government of india Hindu Pilgrimage India against terrorism jammu and kashmir Narendra modi Operation Sindoor Pahalgam terror attack Pilgrim Enthusiasm Religious Pilgrimage Security Arrangements Shri Amarnath Ji Shrine Board Tourism Yatra Record Yatra Registration Yatra Security अमरनाथ यात्रा अमित शाह आतंकवाद के खिलाफ भारत ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर धार्मिक यात्रा नरेंद्र मोदी पर्यटन पहलगाम आतंकी हमला भारत सरकार भोपाल यात्रा पंजीकरण यात्रा रिकॉर्ड यात्रा सुरक्षा श्रद्धालु उत्साह श्राइन बोर्ड श्री अमरनाथ जी सुरक्षा व्यवस्था हिन्दू तीर्थयात्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवादा में प्रेम प्रसंग में ह’त्या, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
    Next Article JEE Advanced 2025 का Result कल होगा जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ अपडेट : मृतकों की संख्या पहुंची 1252, चार हजार से अधिक लोग अब भी लापता

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

    September 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.