Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»406 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कर बोले सीएम, वीर शहीदों को सम्मान और अधिकार दे रही सरकार
    झारखंड

    406 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कर बोले सीएम, वीर शहीदों को सम्मान और अधिकार दे रही सरकार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023No Comments6 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: गुवा गोली कांड के वीर शहीदों को शत-शत नमन। अपने इन वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हम उनके बलिदान को याद कर रहे हैं। इस अवसर पर हम सभी अपने शहीदों, पूर्वजों और आंदोलनकारियों के आदर्श को आत्मसात करने और उनके सपनों का झारखंड निर्माण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करने के साथ ही परिसंपत्ति वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्थल में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई लड़ी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज अलग-अलग समयों में ब्रिटिश हुकूमत, शोषण जुल्म और अन्य के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ते रहे। चाहे वह अपने वजूद और अस्तित्व को बचाने का संघर्ष हो या जल जंगल और जमीन की रक्षा का। इस लड़ाई में कई ने अपने को बलिदान कर दिया। लेकिन उन्होंने जो संघर्ष किया, उसी का परिणाम है कि आज आदिवासियों- मूलवासियों का अस्तित्व बरकरार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वीर शहीदों और झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के साथ गुमनामी की जिंदगी जीने वाले शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम हमारी सरकार कर रही है। इस क्रम में शहीदों के आश्रितों को नौकरी और पेंशन के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया गया है।

    हमारे सामने कई चुनौतियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। आदिवासी दलित और पिछड़े  लोग दशकों से हासिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है। अब जब ये आगे बढ़ रहे हैं तो कुछ ताकते इन्हें रोकने की नापाक कोशिश कर रही है। लेकिन, हमने इन्हें मजबूत करने का जो संकल्प ले रखा है, उससे नहीं डिगेंगे। परिस्थितियों कैसी भी हो, इन्हें मजबूत करने के रास्ते पर चल पड़े हैं और कदम नही  थमेंगे।

    विकास की लंबी लकीर खींची

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के बाद कोरोना महामारी और  सुखाड़ का सामना करना पड़ा। कोरोना काल के हालात से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने इस वैश्विक बीमारी के खिलाफ जारी जंग के बीच भी विकास कार्यों को जारी रखा। आज हर वर्ग और हर तबके के लिए सरकार की योजनाएं हैं । पिछले साढ़े तीन वर्षों में तमाम चुनौतियों के बीच हमारी सरकार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

    हर बेघर को देंगे मकान

    मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों दिव्यांगों एकल महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, उसी तरह अब सभी बेघर को पक्का मकान देने का निर्णय सरकार ने लिया है। बहुत जल्द अबुआ आवास योजना की शुरुआत होगी, ताकि लोगों के अपने घर का सपना साकार हो सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां के आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो रहा है। सरकार विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि सरकार की सहायता से विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार की कोई शर्त नहीं रखी गई है। वे विदेश से पढ़ कर अपना, अपने परिवार, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करें, यही हमारी उनसे उम्मीद है।

    अभिभावक सिर्फ बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी पर सरकार का विशेष जोर है। इस सिलसिले में उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं। छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी की गई है। बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल- इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार सहायता दे रही है। बच्चों का बेहतर भविष्य बने, इस दिशा में हम कम कर रहे हैं। हमारा अभिभावकों से कहना है कि वे अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं, खर्च की चिंता नहीं करें। सरकार मदद करेगी।

    मानकी- मुंडा व्यवस्था को कर रहे मजबूत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी- मुंडा पारंपरिक व्यवस्था जनजाति समुदाय की मजबूत कड़ी है। यह समाज के पुरोधा हैं। इस व्यवस्था को हम और मजबूती दे रहे हैं, ताकि समाज को इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा मिल सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके बीच मोटरसाइकिल वितरित की।

    इन योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास

    • मुख्यमंत्री ने 406 करोड़, 11 लाख, 58 हज़ार  3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 367 करोड़ 99 लाख 15 हज़ार रुपए की लागत वाली 95 योजनाओं की नींव रखी गई । वहीं, 38 करोड़ 12 लाख 43 हज़ार 3 सौ रुपए की 31 योजनाओं का उद्घाटन हुआ।
    • 25 लाभुकों के बीच 23 लाख 35 हज़ार 636 रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गई। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023- 24 में  7 लाख 38 हज़ार 962 लाभुकों के बीच 282 करोड़ 27 लाख 35 हज़ार 4 सौ रुपए की परिसंपत्तियां वितरित की जा चुकी हैं।
    • पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में 91 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास।
    • मनोहरपुर और जगन्नाथपुर के आईटीआई में हॉस्टल का शिलान्यास।
    • 6 स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास।
    • टोंटो औऱ झींकपानी में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास।
    • मझगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण तथा चाईबासा सदर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का शिलान्यास।
    • चाईबासा सदर के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में एयर कंडीशंड जिम का उद्घाटन।
    • तांतनगर और गोयलकेरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक और अन्य कर्मचारियों के आवास निर्माण तथा प्रखंड परिसर के विकास संबंधी कार्य का उद्घाटन
    • बंदगांव, गोईलकेरा, सोनुवा, नोवामुंडी, चाईबासा सदर, तांतनगर, चक्रधरपुर और खूंटपानी में सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन।
    • विभिन्न प्रखंडों में आठ धुमकुड़ियां हाउस निर्माण का उद्घाटन।
    • चक्रधरपुर और बंदगांव में 33/11 केवी  विद्युत शक्ति उप केंद्र का उद्घाटन।

    वेये रहे मौजूद

    शहादत दिवस कार्यक्रम में मंत्री श्री चम्पाई सोरेन और श्रीमती जोबा मांझी, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, विधायक श्री निरल पूर्ति, श्री दीपक बिरुवा, श्री दशरथ गगराई और सोनाराम सिंकू, जिला परिषद अध्यक्ष,  मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं डीआईजी के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक  समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    406 करोड़ अधिकार आदर्श आंदोलनकारी उद्घाटन गुवा गोली कांड झारखंड निर्माण पूर्वज बलिदान योजना वीर शहीद शिलान्यास श्रद्धांजलि सभा संकल्प सम्मान सरकार सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंदन कुमार सिन्हा बने रांची के नये एसएसपी, कौशल किशोर जमशेदपुर गये
    Next Article तीन प्रमंडल में होनेवाला चुनाव अब रांची में ही होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.