पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी के सभी रास्ते सील, सख्ती से कराया जायेगा लॉक डाउन का पालन, अतिरिक्त फ़ोर्स की हुई तैनाती

Joharlive Team

रांची। राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने हिंदपीढ़ी इलाके में सख्ती बढ़ा दी। मंगलवार की देर शाम डीसी राय महिमापत रे के आदेश पर पूरे हिंदपीढ़ी इलाके को सील करते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया। पूरे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर से निकलने का आदेश नहीं है। उक्त जानकारी डीसी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा की हिंदपीढ़ी क्षेत्र को सील कर पूरे क्षेत्र में पुलिस की टीम कैंप कर रही है। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जायेगा। आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त फ़ोर्स की तैनाती हुई है। बता दें कि रविवार को पुलिस ने 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा था। सभी को खेलगांव स्थित सेंटर में क्वारांटाइन किया था।

जिनमें एक मरीज के जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। डीसी ने कहा कि विदेशी लोग 5 घरों में रुके हुए थे। जिसको पुलिस मने चिन्हित कर लिया है। पांचों घर के सदस्य पुलिस की निगरानी में है। वहीं, एसएसपी अनीश गुप्ता ने लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए अपने अपने घरों में रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी तरह की जानकारी या मदद की जरूरत है, तो जिला प्रशासन से संपर्क करें। जिला कंट्रोल रूम 1950 पर किसी भी स्थिति में आम जन संपर्क कर सकते हैं।

  • झारखंड में कोरोना का पहला मामला आया आज दोपहर में सामने

राज्यभर में कोरोना का पहला मामला आज सामने आया है। इस मामले की।पुष्टि होने के बाद झारखंड में दहशत का माहौल बन गया है। इधर, स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी की मस्जिद से 22 लोगों को निकाला गया था। उनमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है जिसका कोरोना टेस्ट पोजिटिव पाया गया है, वह मलेशिया की रहने वाली एक महिला है.सभी जमात पर आये थे और हिंदपीढ़ी की एक मस्जिद में रह रहे थे। एक सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था। सभी को रिम्स ले जाया गया था, जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। मंगलवार को रिजल्ट आया जिसमें एक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।

  • एक दिन पूर्व ही पकड़ाये थे लोग

बता दें कि रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद में रुके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 24 लोगों को रांची पुलिस ने सोमवार को पकड़कर क्वॉरेंटाइन में भेजा था। 17 विदेशी मुस्लिम ब्रिटेन और मलेशिया के रहने वाले हैं। सभी बड़ी मस्जिद में रुके थे। उनके साथ रह रहे 2 केरल ,2 दिल्ली, एक हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है।