Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद में फंसने के बाद अपूर्वा मुखीजा ने लिया ये बड़ा फैसला…
    मनोरंजन

    इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद में फंसने के बाद अपूर्वा मुखीजा ने लिया ये बड़ा फैसला…

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ​​रिबेल किड रातों-रात ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद चर्चा में आ गईं। उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस विवाद के चर्चा में आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से लंबा ब्रेक ले लिया था। 1 अप्रैल को अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। ठीक इसके बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर नए पोस्ट के साथ दोबारा वापसी की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कई लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद ही वो एक लंबे वीडियो के साथ सामने आईं, जिसमें उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आने और फिर विवाद में उलझने के बाद हुए बर्ताव की कहानी सुनाई है। इस पूरे मामले पर अपूर्वा ने अपना पक्ष लोगों के सामने रखा है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि अपूर्वा मखीजा ने अपना घर छोड़ दिया है।

    छोड़ दिया घर

    अपूर्वा मखीजा ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर उठे विवाद के बाद मुंबई स्थित अपना फ्लैट खाली कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अजीब पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस कदम का संकेत दिया है। अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटा वीडियो पोस्ट करके मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट को खाली करने का संकेत दिया है, जिससे पता चलता है कि वह वहां से चली गई हैं। एक साल भी नहीं हुए जब अपूर्वा इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। वह मुंबई में अपने परिवार से दूर रह रही थीं।

    उनके इस निर्णय के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इंडियाज गॉट लेटेंट में उनकी उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया है। वीडियो में उन्हें अब खाली पड़े लिविंग रूम की लाइट बंद करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘एक युग का अंत।’ वीडियो में वह एक सफेद ड्रेस पहने हुए हैं। वो खाली पड़े मुंबई अपार्टमेंट में एक दीवार के पास खड़ी हैं। कमरे में मंद रोशनी दिखाई देती है, फर्श पर कार्डबोर्ड बॉक्स, बोतलें और सफाई का सामान बिखरा हुआ है, जो उनके इस कदम के अंतिम चरण का संकेत देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह अभी अपार्टमेंट से बाहर किसी नई जगह पर गई हैं या शहर से बाहर गई हैं।

    पहले कही थी ये बात

    वैसे इससे पहले अपने लंबे यूट्यूब वीडियो में अपूर्वा ने बताया था कि वो काफी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उन्हें धमकी दी कि उसे उनका घर पता है और वो उसे जान से मार देगा। इस पूरे मामले के बीच लगातार उन्हें खतरा महसूस होता रहा और इसके चलते वो अपने दोस्त के घर पर रहने के लिए मजबूर हो गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके मैनेजर और वकील भी उन्हें ये घर छोड़ने के लिए कह रहे थे। शायद इसी के चलते उन्होंने ये घर बदला हो।

    Also read: अगले आदेश तक वक्फ में कोई नई नियुक्ति नहीं, SC ने सरकार को दिया एक सप्ताह का समय

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उपराष्ट्रपति ने उठाए सवाल
    Next Article CM हेमंत का अधिकारियों को निर्देश- योजनाएं धरातल पर तय समय सीमा में प्रभावी तरीके से उतरनी चाहिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    Latest Posts

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.