Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पांच बच्चों की मां को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की, अर्द्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया
    झारखंड

    पांच बच्चों की मां को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की, अर्द्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच बच्चे की मां को ग्रामीणों ने अधेड़ प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पहले दोनों की पिटाई की फिर अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया . इसमें प्रेमी युगल गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है. इधर पुलिस ने मारपीट के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि गांव से किसी ने पुलिस को खबर कर दी थी कि एक महिला को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद ग्रामीण दोनों की पिटाई कर अर्द्ध नग्न स्थिति में घुमा रहे हैं.

    इस सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो आरोपियों के कब्जे से प्रेमी युगल को छुड़ाया और दोनों को अपने कब्जे में लिया. पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इससे घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का सिर फट गया है,जबकि अधेड़ के चेहरे पर चोट लगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला का 54 वर्षीय सुनील मंडल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ग्रामीणों को इसकी जानकारी थी और वह दोनों पर नजर बनाए हुए थे. इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को साथ पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पिटाई कर दी. मसलिया पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों के नाम नीरज हेम्ब्रम, नुसि्सल हेम्ब्रम, कालेश्वर हेम्ब्रम, महेश्वर हेम्ब्रम, नरेश मुर्मू और रामधन टूडू बताए जा रहे हैं.

    इस पूरे मामले पर दुमका एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि ग्रामीणों को दोनों के संबंध की जानकारी थी. इस बीच दोनों को साथ पकड़ने के बाद मारपीट करने लगे. जानकारी पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है. कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, 24 से अधिक लोग घायल
    Next Article जामताड़ा: कोलकाता पुलिस ने मारा छापा, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.