Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द, वोटों में मिली गड़बड़ी
    ट्रेंडिंग

    एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द, वोटों में मिली गड़बड़ी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गुरुवार को हुए झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव को रद्द करना पड़ा. चुनाव के दौरान भारी हंगामा और विरोध की वजह से ये निर्णय लिया गया. चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग अफसर) वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने इसकी घोषणा की. पूरी घटना की रिपोर्ट स्टेट बार काउंसिल को भेजी जाएगी.

    सूत्रों के मुताबिक, मतगणना के दौरान जब बैलेट बॉक्स खोला गया, तो वोटों की संख्या में गड़बड़ी सामने आई. बताया जा रहा है कि कुल 1409 वोट डाले गए थे, लेकिन बैलेट बॉक्स में 1509 वोट पाए गए. इस 100 वोट के अंतर के हेर-फेर को लेकर हंगामा शुरू हो गया. कुछ अधिवक्ताओं ने इसे बोगस वोट बताते हुए विरोध किया. रिटर्निंग अफसर ने विरोध कर रहे अधिवक्ताओं से गड़बड़ी के सबूत देने को कहा, लेकिन कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया.

    हंगामा इतना बढ़ा की अधिवक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी थी. बैलेट पेपर और कुर्सियां फेंकी गई. इसी दौरान लाइब्रेरी में बने एक केबिन का शीशा भी टूट गया. इस दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पर्यवेक्षक एमके श्रीवास्तव और बालेश्वर सिंह भी मौके पर मौजूद थे.

    हंगामे की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना की पुलिस और हटिया DSP मौके पर पहुंचे. जब पुलिसकर्मियों ने हंगामे का वीडियो बनाना शुरू किया, तो कुछ लोगों ने उनके मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया.

    बता दें कि इस चुनाव में 7 पदाधिकारियों के लिए 37 और 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 41 उम्मीदवारों के बीच चुनाव हो रहे थे. मतदान गुरुवार सुबह 10:30 बजे शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ. सबसे पहले महाधिवक्ता राजीव रंजन ने वोट डाला. मतदान हाईकोर्ट परिसर के एसोसिएशन लाइब्रेरी में बनाए गए दो बूथों पर हुआ.

    मतदान के दौरान एडवोकेट एसोसिएशन या बार काउंसिल का प्रमाण पत्र अनिवार्य था. अधिवक्ताओं को वकील की ड्रेस में आकर वोट डालना था. बूथ के अंदर मोबाइल ले जाना मना था. शुरुआत में मतदान की गति धीमी थी, लेकिन समय समाप्त होने तक 1409 अधिवक्ताओं ने वोट डाल दिया. वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना के दौरान गड़बड़ी सामने आई और फिर हंगामा शुरू हो गया.

    Also Read : National Filmmaker रामगोपाल वर्मा को MC ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Also Read : झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी… जानें आज का रेट

    Advocate Association Advocate General Assembly police station Association library ballot box biennial elections bogus votes discrepancy election canceled Election Officer Hattia DSP jharkhand Jharkhand high court Jharkhand State Bar Council lawyer observers police Protest scuffle Uproar video deletion vote counting Voting एडवोकेट एसोसिएशन एसोसिएशन लाइब्रेरी गड़बड़ी चुनाव अधिकारी चुनाव रद्द झारखंड झारखंड स्टेट बार काउंसिल झारखंड हाईकोर्ट द्विवार्षिक चुनाव धक्का-मुक्की पर्यवेक्षक पुलिस बैलेट बॉक्स बोगस वोट मतगणना मतदान महाधिवक्ता वकील विधानसभा थाना विरोध वीडियो डिलीट वोटिंग हंगामा हटिया DSP
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNational Filmmaker रामगोपाल वर्मा को MC ने सुनाई 3 महीने की सजा
    Next Article अब राजधानी की गलियां भी होगी कैमरे की रडार में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.